Firozabad News: चाचा बुलाने पहुंचे तो दोस्तों संग खेल रहा था कैरम , Firozabad Hindi News


Firozabad News: स्कूल में कैरम खेलते समय 12 वर्षीय दीपक अचानक गिर पड़ा। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। प्राथमिक जांच से पता चला कि दीपक ने मध्याह्न भोजन नहीं किया था। बीएसए ने इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम बनाई है। स्कूल में भीड़ बढ़ने से शिक्षिकाओं को परेशानी हुई।

Firozabad News: स्कूल के बच्चों एवं विभागीय जांच की मानें तो जब दीपक के चाचा उसे बुलाने के लिए स्कूल पहुंचे तो वह अपने दोस्तों संग कैरम खेल रहा था। चाचा के दीपक… दीपक.. आवाज लगाने पर वह उठा। चाचा ने कहा कि घर चलना है काम के लिए। इस पर वह बैग लेने के लिए क्लास में गया तो लौटते वक्त ही अचानक गश खाकर गिर पड़ा। इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। खबर मिलने पर अन्य परिजनों के साथ ग्रामीण पहुंचे तथा उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर आए थे। बीएसए अनिल कुमार द्वारा मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया।

जांच टीम का गठन

दीपक के पिता से लिपटकर रो पड़े थे बीएसए

12 वर्षीय बच्चे की मौत की जानकारी मिलने पर पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार भी भावुक हो गए थे। बच्चे के पिता के गले लगे तो वह भी रो पड़े। उनकी आंखों से भी आंसू निकल आए। उन्होंने पिता को ढांढस बंधाया था।

ढाई दर्जन से ज्यादा बच्चों ने खाई थी तेहरी

यूपीएस गढ़ी तिवारी में शुक्रवार को एमडीएम में तेहरी बनी थी। स्कूल में ढाई दर्जन से ज्यादा बच्चों ने तेहरी खाई। मध्याह्न भोजन के बाद में बच्चे स्कूल परिसर में खेल रहे थे। इस दौरान ही एकाएक दीपक की तबियत बिगड़ी थी।

राशन के लिए लगवाना था अंगूठा

शिक्षकों की मानें तो दीपक के चाचा स्कूल में पहुंचे तो उन्होंने कहा कि राशन का खाद्यान्न बंट रहा है। इसके लिए दीपक का अंगूठा लगवाना है तथा दीपक को ले जाने के लिए आए हैं।

एसडीएम एवं विधायक पहुंचे थे

बच्चे की मौत की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह एवं शिकोहाबाद विधायक डॉ.मुकेश वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से इस पूरी घटना के संबंध में जानकारी ली। वहीं शिक्षाधिकारियों से भी बात की।

स्कूल में एकत्रित होकर पहुंचे ग्रामीण

दीपक की तबियत बिगड़ने के बाद में स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक एवं एक शिक्षक उसे लेकर परिजनों के साथ ट्रॉमा सेंटर आ गए। स्कूल में मात्र एक शिक्षिका रह गईं। इधर बच्चे की मौत की खबर गांव में पहुंची तो ग्रामीण एकत्रित होकर स्कूल पहुंच गए। अकेली शिक्षिका भी भीड़ देख परेशान हो गई। बाद में आसपास के स्कूल से कुछ शिक्षकों ने पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया।

हमने दो सदस्यीय टीम से स्कूल में जांच कराई है। स्कूल में बच्चों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। दीपक को जब उसके चाचा बुलाने आए तो वह कैरम खेल रहा था। चाचा के बुलाने पर क्लास में बैग लेने गया था। इसके बाद में वह गिर पड़ा। स्कूल में सभी बच्चों ने एमडीएम का सेवन किया था। जांच में पता चला है कि दीपक ने एमडीएम नहीं खाया था, लेकिन इसके बाद भी एहतियात बतौर एमडीएम की जांच कराई है।-अनिल कुमार, बीएसए

प्रश्न और उत्तर

दीपक किस खेल में व्यस्त था जब उसके चाचा उसे बुलाने आए?

दीपक कैरम खेल रहा था।

दीपक को किस कारण से ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया?+

क्या दीपक ने मध्याह्न भोजन लिया था?+

इस घटना के परिणामस्वरूप कौन से अधिकारी स्कूल पहुंचे?+



Leave a Comment