France vs Morocco Highlights: मोरक्को भी नहीं रोक पाया किलियन एम्बाप्पे का तूफान, फ्रांस ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री – france beat morocco to reach semi-finals of fifa world cup 2026 france vs morocco highlights:
FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को हराकर बाहर कर दिया।
फ्रांस ने फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को को हराया
फॉक्सबोरो: फ्रांस ने फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। क्वार्टर फाइनल में फ्रांस का सामना मोरक्को से हुआ। बोस्टन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को फ्रांस ने 2-0 से अपने नाम किया। पहले हाफ में मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनो ने पेनल्टी सेव कर लिया। इसका कोई खास असर नहीं पड़ा और फ्रांस ने दूसरे हाफ में दो गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया।
पहला गोल किलियन एम्बाप्पे ने मारा
फ्रांस की तरफ से मैच का पहला गोल 60वें मिनट में हुआ। किलियन एम्बाप्पे ने यह गोल दागा। पेनल्टी एरिया के किनारे डेसिरे डौए से पास मिलने पर, फ्रांस के कप्तान ने शानदार स्किल दिखाया। मोरक्को के तीन खिलाड़ियों ने उन्हें घेर रखा था। इसके बावजूद एम्बाप्पे ने बिना ज्यादा बैक लिफ्ट के जबरदस्त ताकत के साथ डिफेंडर इस्सा डियोप के बगल से बॉल को गोल पोस्ट के अंदर डाल दिया।
डेम्बेले ने बढ़त को 2-0 किया
किलियन एम्बाब्वे के गोल के 6 मिनट बाद ही फ्रांस ने अपनी बढ़त को 2-0 कर लिया। दूसरा गोल उस्मान डेम्बेले ने दागा। एम्बाप्पे से मिले पास को डेम्बेले ने दाहिने कॉर्नर में मारकर गोल दागा। मोरक्को के गोलकीपर का गेंद पर हाथ लगा लेकिन वह उसे नहीं रोक पाए।
इस मुकाबले में पूरी तरह फ्रांस का दबदबा रहा। टीम के खिलाड़ियों ने मोरक्को के खिलाफ 22 शॉट्स लिए और 9 टारगेट पर रहा। दूसरी तरफ मोरक्को का 5 में से सिर्फ एक ही शॉट गोलकीपर के एरिया में था।
किलियन एम्बाप्पे के 8 गोल हुए
27 साल के किलियन एम्बाप्पे के फीफा विश्व कप 2026 में 8 गोल हो गए हैं। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के भी 8 गोल हैं। दोनों ही खिलाडी़ गोल्डन बूट की रेस में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। एम्बाप्पे का तीसरा फीफा विश्व कप है। उनके 20 गोल हो चुके हैं। छठी बार टूर्नामेंट में खेल रहे मेसी 21 गोल के पास टॉप पर हैं।
लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमारऋषिकेश कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। मुख्य रूप से उन्होंने डेस्क की जिम्मेदारी ही संभाली है। ऋषिकेश कुमार ने जनवरी 2022 में नवभारत टाइम्स डॉट कॉम ज्वाइन किया था। क्रिकेट के साथ ही फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, टेनिस, बॉक्सिंग और एफ-1 में खास रुचि रखते हैं। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के लिए ऋषिकेश ने 2023 विश्व कप, पेरिस ओलंपिक, फीफा विश्व कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर टी20 विश्व कप तक को कवर किया है।
ब्रेकिंग न्यूज के साथ ही खबरों को नया एंगल देना ऋषिकेश की विशेषता है। डेटा के समुंद्र में गोते लगाकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की एनालिसिक करना उन्हें बखूबी पता है। उन्होंने स्टार कबड्डी खिलाड़ी और भारतीय कप्तान रहे प्रदीप नरवाल के साथ ही बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन, इंटरनेशनल क्रिकेटर साई किशोर, पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर दानिश कनेरिया, ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, कार रेसर अखिल रविंद्र और पैरालिंपिक मेडलिस्ट निशाद कुमार के इंटरव्यू किए हैं। उन्होंने सर्फिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स को ग्राउंड से कवर किया है।
ऋषिकेश ने भोपाल माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीए मास कम्यूनिकेशन के साथ ही एमए मास कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है। अपने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी से की। इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में स्पोर्ट्स पेज पर जिम्मेदारी संभाली। वहां उन्होंने प्रिंट में काम करने का अनुभव लिया। इसके बाद फिर से डिजिटल मीडिया में वापसी करते हुए नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़ गए।… और पढ़ें