Fraud Of Pretext Of Securing A Railway Job – Bulandshahar News



Fraud of pretext of securing a railway job



गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की रेलवे में ग्रुप डी में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मामले में हाथरस के गोपालनगर सासनी निवासी देवेश चौधरी ने नगर कोतवाली में सोनू उर्फ गुलशन और सचिन उर्फ विशाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।शिकायत में देवेश चौधरी ने बताया कि उनकी मुलाकात सोनू उर्फ गुलशन से हुई। उसने अपने को दिल्ली का रहने वाला बताया और बताया कि वह उसकी सरकारी नौकरी रेलवे ग्रुप डी में लगवा सकता है। उसकी रेलवे में काफी जान पहचान है। कुछ दिन बाद उसने उसे सचिन उर्फ विशाल से मिलवाया और दोनों ने कहा नौकरी लगवाने में साढ़े चार लाख रुपये का खर्चा बताया जो 50-50 हजार रुपये करके देने होंगे। उसने बातों पर विश्वास करके उन्हें डेढ़ लाख रुपये दे दिए। बाकी रुपये देने के लिए दोनों ने उसे बजरिया रेलवे स्टेशन पर बुलाया। इसी दौरान उसे पता चला कि दोनों नौकरी लगवाने के नाम पर रकम ऐंठते हैं तो उसने उनकी शिकायत की। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि मामले में शिकायत के आधार पर 30 जुलाई को केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है कि शातिरों ने और कितने लोगों से धोखाधड़ी की है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




Leave a Comment