French Open:यूक्रेन की कोस्त्युक पहली बार सेमीफाइनल में, स्वितोलिना को हराया; अब रूसी खिलाड़ी से होगा सामना – Marta Kostyuk Beat Elina Svitolina To Enter Semi Final Of French Open Match Highlights And Result Updates


marta kostyuk beat Elina Svitolina to enter semi final of French Open match highlights and result updates

मार्ता कोस्त्युक
– फोटो : French Open

विस्तार

मौजूदा सत्र में क्ले कोर्ट पर शानदार लय में चल रहीं मार्ता कोस्त्युक ने फ्रेंच ओपन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना रूस की युवा खिलाड़ी मीरा आंद्रिवा से होगा। कोस्त्युक ने मंगलवार को खेले गए अंतिम आठ मुकाबले में हमवतनल एलिना स्वितोलिना को 6-3, 2-6, 6-2 से हराकर अपने करियर के पहले ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई।




रूस की 19 वर्षीय आंद्रिवा ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में रोमानिया की अनुभवी खिलाड़ी सोराना सिर्स्टिया को 6-0, 6-3 से एकतरफा मुकाबले में पराजित किया। फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में 17 साल के लंबे अंतराल के बाद पहुंची 36 वर्षीय सिर्स्टिया शुरुआत से ही लय हासिल नहीं कर सकीं। आंद्रिवा की सटीक ग्राउंडस्ट्रोक्स और आक्रामक नेट प्ले के सामने उनकी वापसी की कोशिश ज्यादा देर टिक नहीं पाई। 


Leave a Comment