Garfield Sobers:क्रिकेट जगत ने सर गैरी सोबर्स को नम आंखों से दी विदाई, गावस्कर से लेकर हरभजन-रहाणे क्या बोले? – Cricket Mourns Sir Garfield Sobers: Gavaskar Leads Global Tributes To The Greatest All-rounder


दुनिया के महानतम ऑलराउंडरों में शुमार सर गारफील्ड सोबर्स के निधन से क्रिकेट जगत शोक में डूब गया है। भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उन्हें क्रिकेट का “सबसे चमकदार हीरा” बताते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी। बीसीसीआई, वेस्टइंडीज क्रिकेट, इंग्लैंड क्रिकेट समेत हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने भी सोबर्स को याद करते हुए कहा कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।


Cricket Mourns Sir Garfield Sobers: Gavaskar Leads Global Tributes to the Greatest All-Rounder

हरभजन, सर सोबर्स और गावस्कर
– फोटो : ANI/IANS



विस्तार

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान ऑलराउंडरों में गिने जाने वाले सर गारफील्ड ‘गैरी’ सोबर्स के निधन से पूरी क्रिकेट बिरादरी शोक में डूब गई है। वेस्टइंडीज के इस महान खिलाड़ी के निधन पर भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, बीसीसीआई, वेस्टइंडीज क्रिकेट, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और कई वर्तमान और पूर्व खिलाड़ियों ने भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है। गावस्कर ने उन्हें ऐसा क्रिकेटर बताया, जिसकी बराबरी शायद कभी कोई नहीं कर पाएगा।




Leave a Comment