Ghaziabad News: गाजियाबाद में फीफा विश्व कप के फाइनल मैच को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह है। लोग लियोनेल मेसी की टी-शर्ट पहनकर खेल का मजा लेंगे। युवा दोस्तों के साथ मैच देखने की योजना बना रहे हैं। फुटबॉल एसोसिएशन का कहना है कि बच्चे भी फाइनल के लिए बहुत उत्साहित हैं।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। फीफा विश्व कप के फाइनल मुकाबले को लेकर जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह है। फाइनल मुकाबला देखने के लिए लोगों ने खास तैयारियां की हैं। इसके साथ लोगों ने फुटबॉल टीमों की टी शर्ट भी खरीदी हैं, जिसे पहनकर वे फाइनल मुकाबला देखेंगे। फाइनल मैच स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। इसमें अर्जेंटीना टीम के कप्तान लियोनेल मेसी के सबसे ज्यादा चाहने वाले हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक ने मेसी की टी शर्ट खरीदी हैं और उनकी टीम की टीम जीत के लिए उत्साहित हैं। फाइनल मुकाबले के लिए युवाओं ने दोस्तों के साथ मिलकर देखने की तैयारी की है।
सोसाइटियों के स्पोर्ट्स क्लब में लोग एक साथ मिलकर फाइनल मुकाबला देखेंगे। फुटबॉल खिलाड़ी अभिषेक रावत ने बताया कि उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर फाइनल देखने की योजना बनाई है। वह लियोनेल मेसी के प्रशंसक हैं और उनकी टीम की जीत के लिए प्रार्थना करेंगे। वहीं गोविंदपुरम के रहने वाले दिव्यांश ने बताया कि उन्हें दोनों टीमें पसंद हैं। वह फाइनल मुकाबले के लिए बहुत उत्साहित हैं। गाजियाबाद फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव हेमंत पवार ने बताया कि नन्हे मुन्ने खिलाड़ी भी फीफा विश्व कप के फाइनल को लेकर बहुत रोमांचित हैं। उन्होंने अपने पसंदीदा खिलाड़ी की टी शर्ट खरीदी हैं और उसे पहनकर वह फाइनल मुकाबला देखेंगे। उन्होंने बताया कि उनके कई दोस्त वर्ल्ड कप फाइनल के मौके पर पार्टी होस्ट कर रहे हैं।
