Ghaziabad Rain: लगातार बारिश के बीच वसुंधरा के अटल चौक पर धंसी सड़क, गड्ढे में समाई कार और स्कूटी – vasundhara atal chowk road collapse tata punch scooty rain
Ghaziabad Rain News: गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित अटल चौक पर लगातार बारिश के बीच सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। हादसे में टाटा पंच कार और एक स्कूटी गहरे गड्ढे में गिर गईं।
गाजियाबाद के वसुंधरा में सड़क धंसी
विभु मिश्रा, गाजियाबाद: लगातार हो रही बारिश के बीच गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वसुंधरा के अटल चौक पर अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे वहां खड़ी एक टाटा पंच कार और एक स्कूटी गहरे गड्ढे में समा गईं। गनीमत रही कि घटना के समय दोनों वाहनों में कोई सवार नहीं था, वरना बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस, बिजली विभाग और संबंधित एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
अचानक धंसी सड़क, गड्ढे में समा गए वाहन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार शाम से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी। गुरुवार सुबह अटल चौक पर सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर धंस गया। सड़क पर खड़ी टाटा पंच कार और एक स्कूटी सीधे गहरे गड्ढे में जा गिरीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
निर्माण कार्य और मिट्टी कटान को माना जा रहा कारण
प्राथमिक जानकारी के अनुसार सड़क के किनारे एक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। लगातार बारिश के चलते निर्माण स्थल के आसपास मिट्टी का कटान हो गया, जिससे सड़क के नीचे खाली जगह बन गई। इसी वजह से सड़क का हिस्सा अचानक धंस गया और उसके ऊपर खड़े वाहन गड्ढे में गिर गए। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।
बिजली आपूर्ति बंद कर किया गया रेस्क्यू
हादसे के दौरान गड्ढे के पास से बिजली की लाइन भी गुजर रही थी। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए अधिकारियों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद टाटा पंच कार और स्कूटी को गड्ढे से बाहर निकाला गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। साथ ही सड़क की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है।
पिछले साल भी हो चुका है ऐसा हादसा
बारिश के दौरान सड़क धंसने की यह पहली घटना नहीं है। पिछले वर्ष मानसून के दौरान क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक बिल्डर परियोजना के पास खुले छोड़े गए गहरे गड्ढे के किनारे मिट्टी कटान होने से आधा दर्जन से अधिक कारें उसमें धंस गई थीं और क्षतिग्रस्त हो गई थीं। उस घटना के बाद प्रशासन, जीडीए और नगर निगम ने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दावे किए थे।
लेखक के बारे मेंदेवेश पांडेयदेवेश पांडेय नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। वे एनबीटी की उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजिटल टीम के सदस्य हैं। देवेश के पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता का 9 साल का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मई 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। इससे पहले वे इंडिया न्यूज, भारत समाचार, न्यूज वन इंडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों सहित कई डिजिटल चैनल में विभिन्न भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
देवेश की प्राथमिकता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीतिक, क्राइम और प्रशासनिक खबरों का सटीक और विश्वसनीय विश्लेषण पाठकों तक पहुंचाना है। उन्हें यूपी-उत्तराखंड के तमाम शहरों के ऐतिहासिक महत्व, अपराध की साइड स्टोरी और जनहित से जुड़ी शासन-प्रशासन की खबरें लिखने में रुचि है।
उत्तर प्रदेश की क्राइम, राजनीति, गवर्नेंस, खेल, पब्लिक हेल्थ और नागरिक अधिकारों से जुड़ी खबरो को लिखना। इसके साथ ही देवेश खेल की खबरों को लेकर भी अपनी काफी रुचि रखते हैं।
देवेश पांडेय ने लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। देवेश डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट मीडिया में 9 साल काम करने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने ने 2016 के आखिर में यूपीटीवी लिमिटेड (भारत समाचार) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां यूपी-उत्तराखंड में हुए 2017 विधानसभा चुनाव को डेस्क से महत्वपूर्ण खबरों और राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ कवर किया। इसके बाद न्यूज वन इंडिया में असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए 2019 में हुए लोकसभा चुनाव को कवर किया। इसके बाद 2022 में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनावों को इंडिया न्यूज सहित डिजिट चैनल्स में रहते हुए कवर किया।… और पढ़ें