GIMS Vacancy 2026: नोएडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में आई स्टाफ नर्स की सीधी भर्ती, 100 पद, आवेदन शुरू – gims recruitment 2026 notification out for staff nurse 100 post in noida eligibility criteria last date


Jobs in Noida 2026: नोएडा के गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंस (GIMS) में सीबीटी के जरिए स्टाफ नर्स की सीधी भर्ती की जा रही है। रिक्तियां भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।

gims vacancy 2026
जीआईएमएस वैकेंसी 2026, (फोटो क्रेडिट- www.gims.ac.in)
GIMS Recruitment 2026: नर्सिंग की पढ़ाई के बाद जॉब ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए नोएडा में वैकेंसी निकली है। ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) ने नॉन टीचिंग के अंतर्गत स्टाफ नर्स की सीधी भर्ती करने की घोषणा की है। इसे लेकर इंस्टीट्यूट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.gims.ac.in पर आधिकारिक विज्ञापन भी जारी किया गया है। ऑनलाइन एप्लिकेशन भी 10 अगस्त से शुरू हो गए हैं।

जीआईएमएस में यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन अवसर है, जिन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई की है। अनराक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस सभी कैटेगिरी को मिलाकर 100 पद भरे जाएंगे। ऐसे में बिना अंतिम तिथि के इंतजार में फटाफट फॉर्म भरने का प्रोसेस पूरा कर लें। आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया को 5 हिस्से में बांटा गया है।

GIMS स्टाफ नर्स के लिए योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार के पास राज्य चिकित्सा फैकल्टी अथवा इंडियन नर्सिंग काउंसिल द्वारा गया मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग (4 साल) की कोर्स किया हो या बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक (2 साल का) कोर्स पूरा किया हो। या जीएनएम का डिप्लोमा हासिल किया हो, जो रजिस्ट्रिकृत हो एंव रजिस्ट्रेशन के बाद 50 बेड वाले हॉस्पिटल में 2 साल का अनुभव हासिल किया हो।
  • आयुसीमा: कैंडिडेट की उम्र 1 जुलाई 2026 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में एससी, एसटी और अन्य श्रेणियों के लिए अधिकतम उम्र में छूट का प्रावधान किया गया है। आरक्षण या आयु में छूट का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को आरक्षित श्रेणी का सर्टिफिकेट फॉर्म में लगाना होगा।

नोएडा स्टाफ नर्स भर्ती की जरूरी जानकारी

इंस्टीट्यूट राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा (GIMS)
पद स्टाफ नर्स
वैकेंसी 100
ऑफिशियल वेबसाइट www.gims.ac.in
आवेदन शुरू 10 अगस्त 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट 07 सितंबर 2026
सेलेक्शन प्रोसेस सीबीटी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट
भर्ती का नोटिफिकेशन GIMS Staff Nurse Recruitment 2026 Notification PDF

स्टाफ नर्स की भर्ती कैसे होगी?

  • स्टाफ नर्स के पदों पर सीबीटी के जरिए सीधी भर्ती संपन्न की जाएगी।
  • लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इसके बिना केंद्र पर एंट्री नहीं मिलेगी।
  • लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। जिसमें नर्सिंग से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें 80 प्रतिशत सवाल सैद्धांतिक ज्ञान और 20 प्रतिशत सवाल व्यवहारिक ज्ञान से जुड़े होंगे। परीक्षा में 1/4 की निगेटिव मार्किंग भी होगी। अगर कोई सवाल बिना उत्तर दिए छोड़ दिया जाता है, तो उसका कोई अंक नहीं कटेगा।
  • चयन प्रक्रिया में सीबीटी से मेरिट बनेगी। इसके बाद बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
  • आखिर में मेडिकल टेस्ट भी लिया जाएगा।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?

एप्लिकेशन फीस नॉन रिफंडेबल होगी। आवेदन के दौरान आपको इसका भुगतान करना अनिवार्य होगा। अनारक्षित अभ्यर्थियों को 1298/- रुपये एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। वहीं ईडब्ल्यूएस को 1298/-, एससी/एसटी को 944/- फीस जमा करनी होगी। शारीरिक रूप से सभी कैटेगिरी के दिव्यांग अभ्यर्थी जो यूपी के मूल निवासी है उनके लिए कोई एप्लिकेशन फीस नहीं है। एप्लिकेशन फॉर्म अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन, फॉर्म की डिटेल्स, फोटो हस्ताक्षर-अन्य डॉक्यूमेंट्स अपलोड और एप्लिकेशन फीस का भुहतान और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट इन 5 चरणों में भरना होगा।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें