- सोना आज ₹1680 सस्ता होकर ₹1,40,540 प्रति 10 ग्राम हुआ.
- अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना $4000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसला.
- भारत में चांदी ₹5000 घटकर ₹2,15,000 प्रति किलोग्राम पर आई.
- 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज हुई.
Gold-Silver Price Today on July 17: आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. सोना कल के मुकाबले 1.18% और सस्ता हो गया है. इससे घरेलू बाजारों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम करीब 1680 रुपये टूटकर 1,40,540 पर आ गया है. कल 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,220 रुपये थी. आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार (COMEX) में भी सोने की कीमतों में 0.02% की गिरावट आई है और यह 3991.90 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है. सोने का 4000 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसलना यह दिखाता है कि सुरक्षित निवेश के तौर पर इसकी मांग में गिरावट आई है.
22 और 18 कैरेट में कितनी आई कमी?
22 कैरेट सोना आज प्रति 10 ग्राम 410 रुपया सस्ता हुआ है. कल जहां इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,31,000 रुपये थी. वहीं, आज कीमत कम होकर 1,30,590 रुपये पर आ गई है. 18 कैरेट वाले सोने के रेट में भी आज कमी आई है. कल इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,06,665 रुपये थी और आज कीमत 1,05,405 रुपये है. यानी कि कीमतों में 1260 रुपये की बड़ी गिरावट आई है.
गोल्ड की खरीद का बढ़िया मौका
जेवर बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट का सोना 1.31 लाख के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया है. शोरूम पर मेकिंग चार्ज और जीएसटी वगैरह को मिलाकर भी रेट कल के मुकाबले कम ही बैठेगा. 18 कैरेट सोने के बेस रेट में भी 1200 से अधिक की गिरावट आई है. इसके चलते हीरे और जड़ाऊ सोने के गहनों की खरीद पर आज आप अच्छी-खासी सेविंग्स कर लेंगे.
चांदी भी हुई सस्ती
COMEX पर चांदी की कीमतें 0.63% गिरकर $55.83 प्रति ट्रॉय औंस पर कारोबार कर रही हैं. चांदी एक इंडस्ट्रियल मेटल है और ग्लोबल टेक शेयरों में आई गिरावट का इस पर असर देखा जा रहा है. भारत में चांदी की कीमत में आज 2.3% की बड़ी गिरावट आई है और यह 2,15,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है. कल चांदी की कीमत प्रति किलो 2.20 लाख रुपये थी. यानी कि कल के मुकाबले आज चांदी में 5000 रुपये की गिरावट आई है.
ये भी पढ़ें:
FD Rates: बुजुर्गो की चांदी, ये 9 बैंक एफडी पर दे रहे हैं बंपर ब्याज, निवेश पर मिलेगा धांसू मुनाफा