Govt Jobs:अगस्त के पहले सप्ताह में भरें इन 10 भर्तियों के फॉर्म, करीब है लास्ट डेट, 4442+ सरकारी नौकरियां – Top Govt Jobs August 2026: Apply For 4400+ Posts In Indian Navy, Uppsc, Upsssc, Iaf Government Recruitments


Top Govt Jobs August 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो अगस्त का पहला सप्ताह आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस हफ्ते देश के प्रमुख सरकारी संस्थानों और विभागों में निकली 4,442 से अधिक रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो रही है। इनमें भारतीय वायु सेना (अग्निवीरवायु म्यूजिशियन), भारतीय नौसेना (SSC ऑफिसर), UPPSC PCS, UPSSSC लेखा परीक्षक, NICL असिस्टेंट और HPPSC कांस्टेबल जैसी कई बड़ी भर्तियां शामिल हैं।

अगर आपने अभी तक इन पदों के लिए फॉर्म नहीं भरा है, तो अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत पात्रता जांचें और अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा करें।




Top Govt Jobs August 2026: Apply for 4400+ Posts in Indian Navy, UPPSC, UPSSSC, IAF Government Recruitments

भारतीय वायुसेना
– फोटो : IAF


IAF Agniveer Vayu (Musician) Recruitment 2026: एयरफोर्स में संगीतकार की भर्ती

भारतीय वायु सेना ने अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अग्निवीरवायु (संगीतकार) भर्ती के तहत आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 2 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती रैली 31 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक 2 ASC C/O रेस कोर्स कैंप, वायु सेना स्टेशन नई दिल्ली  7 ASC, नंबर 1 क्यूबॉन रोड, बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित की जाएगी। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को संगीत की अच्छी समझ होनी चाहिए और वह सही लय, सुर तथा ताल के साथ पूरा गीत गाने में सक्षम होना चाहिए।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें…


Top Govt Jobs August 2026: Apply for 4400+ Posts in Indian Navy, UPPSC, UPSSSC, IAF Government Recruitments

CSIR CMERI Technician Recruitment 2026
– फोटो : AI Generated


CSIR CMERI Technician Recruitment 2026: करीब है 27 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि

सीएसआईआर-सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने टेक्नीशियन (ग्रुप-II) के 27 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई कर चुके अभ्यर्थी 3 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम बेसिक वेतन के साथ कुल मिलाकर 39000 रुपये वेतन मिलेगा। 

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें…


Top Govt Jobs August 2026: Apply for 4400+ Posts in Indian Navy, UPPSC, UPSSSC, IAF Government Recruitments

भारतीय नौसेना
– फोटो : X/@IndiannavyMedia


Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: 275 वैकेंसी भरी जाएंगी

भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) अधिकारी भर्ती की वैकेंसी निकली है। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल चल रही है लेकिन बहुत जल्द समाप्त होने वाली है। आवेदन करने की विस्तारित आखिरी तारीख 3 अगस्त 2026 है। 275 पदों पर अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट, एमएससी, एमए वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें…


Top Govt Jobs August 2026: Apply for 4400+ Posts in Indian Navy, UPPSC, UPSSSC, IAF Government Recruitments

UPPSC PCS 2026
– फोटो : AI Genrated


UPPSC PCS 2026: करीब 500 रिक्तियों पर आवेदन का मौका

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग बहुत जल्द संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026 की आवेदन विंडो बंद करने वाला है। कुल 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की विस्तारित अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें…




Leave a Comment