Govt Jobs 2026:बैंक से लेकर रेलवे और रिसर्च संस्थानों तक, अलग-अलग योग्यता वालों के लिए निकलीं नौकरियां – Govt Jobs 2026: Recruitment Open In Sbi, Railtel And Other Organizations; Check Eligibility And Deadlines


Government Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए इस समय विभिन्न विभागों और संस्थानों में कई भर्तियां निकली हैं। एमपीईएसबी, रेलटेल, एसबीआई  समेत कई संस्थान ने अलग-अलग पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।





Govt Jobs 2026: Recruitment Open in SBI, RailTel and Other Organizations; Check Eligibility and Deadlines

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
– फोटो : Amar Ujala Graphics


MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में निकलीं 2,306 नौकरियां

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पटवारी, सहायक और अन्य पदों समेत कुल 2,306 रिक्तियों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


Govt Jobs 2026: Recruitment Open in SBI, RailTel and Other Organizations; Check Eligibility and Deadlines

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Freepik


RailTel Apprentice Recruitment 2026: रेलटेल कॉर्पोरेशन में 40 पद

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 40 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए इंजीनियरिंग और अन्य निर्धारित योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण दिया जाएगा।


Govt Jobs 2026: Recruitment Open in SBI, RailTel and Other Organizations; Check Eligibility and Deadlines

भारतीय स्टेट बैंक
– फोटो : एएनआई (फाइल)


SBI Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 38 पदों पर भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 38 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए बीई, बीटेक और अन्य निर्धारित योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।


Govt Jobs 2026: Recruitment Open in SBI, RailTel and Other Organizations; Check Eligibility and Deadlines

– फोटो : Freepik.com


BSIP Scientist-B Recruitment 2026: साइंटिस्ट-बी के 19 पदों पर भर्ती

बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (BSIP) ने साइंटिस्ट-बी के 19 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 है। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट bsip.res.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।




Leave a Comment