Govt Jobs 2026: 8वीं, 10वीं, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए 6500+ पदों पर बंपर सरकारी नौकरियां, फटाफट करें अप्लाई, Career Hindi News


Sarkari Naukri Alert 2026: जून 2026 के इस सप्ताह में SBI PO, कर्नाटक पुलिस, जेएसएससी इंटर लेवल सहित 5 बड़े विभागों में 6500 से अधिक पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं। 8वीं,10वीं से लेकर ग्रेजुएट्स तक अप्लाई कर सकते हैं।

Weekly Govt Jobs Last Date 2026 June: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे देश भर के युवाओं और छात्रों के लिए जून 2026 का यह आखिरी हफ्ता सौगातों से भरा रहा है। बैंकिंग क्षेत्र से लेकर पुलिस, इंश्योरेंस और तकनीकी विभागों तक में बंपर वैकेंसियों की झड़ी लग गई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC), कर्नाटक पुलिस और न्यू इंडिया एश्योरेंस (NIACL) जैसी बड़ी संस्थाओं ने 6,500 से अधिक खाली पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन नौकरियों में 8वीं, 10वीं पास, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स और टेक्निकल डिग्री धारकों तक के लिए शानदार अवसर मौजूद हैं। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो इस वीकली जॉब अलर्ट को ध्यान से पढ़ें और समय रहते अपनी योग्यता के अनुसार तुरंत आवेदन करें।

SBI PO Vacancy 2026: देश के सबसे बड़े बैंक में अफसर बनने का मौका

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने पीओ यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर की बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पीओ के 1500 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आज 18 जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 है। अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों की परीक्षा से होगा। प्रारंभिक परीक्षा (Phase-I) अगस्त 2026 और मुख्य परीक्षा (Phase-II): सितंबर 2026 में होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक करियर वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें

Police Recruitment 2026: कांस्टेबल के 3,991 पदों पर बड़ी वैकेंसी

कर्नाटक पुलिस विभाग ने पुलिस कांस्टेबल (सिविल) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इस बार कुल 3,991 खाली पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना अनिवार्य है। इच्छुक और योग्य छात्र कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट ksp-recruitment.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 जुलाई 2026 तय की गई है। पूरी खबर पढ़ें

NIACL Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका

इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने ग्रेजुएट युवाओं के लिए अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं और उन्हें पहले से किसी वर्क एक्सपीरियंस की आवश्यकता नहीं होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 तय की गई है। पूरी खबर पढ़ें

JSSC Inter Level Recruitment 2026: झारखंड में तकनीकी और स्वास्थ्य पदों पर बहाली

झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जारी कर दिया है। 326 पदों पर नियुक्ति होगी। इस प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक, वेटरीनरी सहायक चिकित्सा सहायक, कीट संग्रहकर्ता और मत्स्य मात्सियकी तकनीकी सहायक के कुल 326 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए 20 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें

MDL Apprentice Recruitment 2026: 8वीं, 10वीं और ITI पास के लिए मौका

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने 8वीं, 10वीं और आईटीआई पास योग्य अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के करीब 500 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 11 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपने फॉर्म तुरंत सबमिट कर दें।



Leave a Comment