Gt Vs Csk Live Score:गुजरात को दूसरा झटका, साई सुदर्शन 84 रन बनाकर आउट; बटलर के साथ 82 रनों की साझेदारी टूटी – Csk-vs-gt-live-cricket-score-chennai-super-kings-vs-gujarat-titans-ipl-2026-66th-match-updates


09:06 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: 17 ओवर का खेल पूरा

17 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और गुजरात ने एक विकेट पर 186  रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन और जोस बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 

08:39 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: गुजरात को पहला झटका

गुजरात को पहला झटका स्पेंसर जॉनसन ने दिया। उन्होंने शुभमन गिल को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। वह 37 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने सुदर्शन के साथ 125 रनों की साझेदारी निभाई। अब जोस बटलर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

08:35 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: सुदर्शन का 35 गेंदों में पचासा

साई सुदर्शन ने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शुभमन गिल के साथ 120 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 12 ओवर के बाद स्कोर 124/0 है।

08:06 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: गिल का 23 गेंदों में पचासा

शुभमन गिल ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और सुदर्शन के साथ 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। गिल ने इस मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने 6000 टी20 रन पूरे कर लिए हैं और टी20 में 200 छक्के पूरे कर लिए। सात ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 78/0 है।

08:02 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और गुजरात ने बिना किसी नुकसान के 62 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं।

07:46 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: गुजरात की सधी शुरुआत

साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने गुजरात को सधी शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर के बाद टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 30 रन बना लिए हैं।

07:30 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: गुजरात की पारी शुरू

गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

07:08 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान।

07:03 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: चेन्नई ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि अकील हुसैन और प्रशांत वीर इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह गुरजपनीत सिंह और मैथ्यू शॉर्ट की वापसी हुई है। वहीं, गुजरात ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। साई किशोर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है।

06:45 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: सिराज और रबाडा से रहना होगा सावधान

फ्लेमिंग के मुताबिक, जीटी के तेज गेंदबाजों मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा के ओवर बहुत अहम होंगे। सीएसके के बल्लेबाज जिस तरह से उनका सामना करेंगे, उससे ही मैच का नतीजा तय हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘वे लंबे और तेज गेंदबाजों के साथ पूरी ताकत से आते हैं। वहां के हालात भी उनके लिए ही मददगार हैं। इसलिए हमारे टॉप ऑर्डर के लिए उनका सामना करना मुश्किल होगा। रबाडा जबरदस्त फॉर्म में हैं। सिराज भी बहुत बढ़िया खेल रहे हैं। अगर हम इस चुनौती से पार पा लेते हैं और कुछ अच्छी साझेदारियां बना लेते हैं, तो हम मैच जीत सकते हैं। साथ ही, हमें पूरे मैच के दौरान सकारात्मक सोच बनाए रखनी होगी। इसलिए, यह एक मिली-जुली रणनीति है: बेहतरीन तेज गेंदबाजी के सामने सकारात्मक बने रहना, कुछ जोखिम उठाना और उम्मीद करना कि सब कुछ हमारे पक्ष में ही हो।’


Leave a Comment