Gurgaon News: कार की टक्कर से गली में खेल रही मासूम की मौत , Gurgaon Hindi News


Follow us on Google News
share

Gurgaon News: रेवाड़ी के धारूहेड़ा में ढाई साल की बच्ची आन्या को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। कार चालक घायल बच्ची को अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Gurgaon News: कार की टक्कर से गली में खेल रही मासूम की मौत

Gurgaon News: रेवाड़ी,गौरव चौधरी। घर के सामने खेल रही ढाई साल की मासूम को कार ने टक्कर मार दी इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक घायल हालत में बच्ची को अस्पताल में छोड़कर कार सहित फरार हो गया। सूचना के बाद धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश के लिए अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी किशन कांत मिश्रा मजदूरी का काम करते हैं। पिछले कुछ वर्षों से परिवार के साथ धारूहेड़ा में हैं और फिलहाल सेक्टर-4 में किराए पर रह रहे हैं।

बुधवार सुबह उनकी ढाई वर्षीय बेटी आन्या घर के सामने गली में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक एक कार मोड़ काटकर गली में आई और बच्ची को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से आन्या घायल हो गई। घायल अवस्था में कार चालक अपनी गाड़ी से उसे धारूहेड़ा के एक निजी असपताल लेकर पहुंचा। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक को इसका पता चला तो वह कार समेत मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।



Leave a Comment