Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र के महम्मदपुर जलालपुर गांव के वार्ड संख्या-9 में मंगलवार की शाम हुई घटना आदर्श छोटे भाई और एक दोस्त के साथ छत पर खेल रहा थ, मचा कोहराम, मुआवजे की मांग पुलिस ने शव कब्जे में लेकर…

Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र के महम्मदपुर जलालपुर गांव के वार्ड संख्या-9 में मंगलवार की शाम करंट लगने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण पासवान के पुत्र आदर्श कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि आदर्श अपने छोटे भाई और एक दोस्त के साथ घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह घर के बगल से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी
हादसे के बाद घटना की सूचना पाकर महनार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। हादसे के बाद मृतक की मां जीतू देवी, पिता अरुण पासवान तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। आदर्श तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। खेल-खेल के दौरान कैसे वह बिजली के तार की चपेट में आ गया, यह कोई समझ नहीं पा रहा है। साथ में खेल रहे अन्य बच्चे चीखते-चिल्लाते वहां भागे। वे भी इस घटना के बाद से काफी दहशत में हैं।
गांव में शोक और आर्थिक सहायता
गांव में शोक की लहर, आर्थिक सहायता की मांग : करेंट से 10 वर्षीय बालक की मौत की घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। पूर्व मुखिया अभय कुमार राय, सामाजिक कार्यकर्ता भोला मिश्रा तथा चमरहरा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह सहित कई लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग की। कृत्यानंद सिंह
सामान्य प्रश्न
✦कब और कहाँ यह हादसा हुआ?−
यह हादसा मंगलवार की शाम महनार थाना क्षेत्र के महम्मदपुर जलालपुर गांव में हुआ।
✦मृतक का नाम क्या था?+
✦आदर्श कुमार किससे करंट लगने से घायल हुआ?+
✦गांव में इस घटना के बाद क्या हालात थे?+
