HAL Vacancy 2026: जॉइन करते ही मिलेगी ₹50,000 बेसिक सैलरी, रक्षा मंत्रालय की कंपनी ने शुरू किए नई भर्ती में आवेदन – hal recruitment 2026 for design and management trainee 120 post be btech can apply starting basic salary 50 thousand


New Job Alert 2026: भारत के विमान, हेलीकॉप्टर और डिफेंस इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी नौकरी दे रही है। आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। जॉइनिंग के बाद सीधे 50 हजार बेसिक की सैलरी और इसके साथ अन्य भत्ते और सुविधाएं मिलेंगी।

hal vacancy 2026
एचएएल वैकेंसी 2026, (फोटो क्रेडिट- hal-india.co.in)
HAL Recruitment 2026: अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए भारत सरकार की महारत्न कंपनी में नई भर्ती आई है। हिन्दुसान एयरनोटिक्स लिमिटेड (HAL) को डिजाइन ट्रेनी और मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की तलाश है। इसीलिए कंपनी ने 120 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस भी शुरू हो चुका है। कैंडिडेट्स जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ ऑनलाइन फॉर्म फिल कर सकते हैं।

एचएएल रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत देश की महत्वपूर्ण कंपनियों में से एक है। जो डिफेंस और एयरोस्पेस से जुड़े काम करती है। यहां लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, सुखोई, डॉर्निर जैसे विमान बनाए जाते हैं। साथ में उनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी होती है। इस भर्ती के जरिए अभ्यर्थियों को यहीं करियर बनाने की अपॉर्चुनिटी मिल रही है। आवेदन से पहले मैनेजमेंट ट्रेनी और डिजाइन ट्रेनी के लिए योग्यता? सैलरी कितनी होगी? सेलेक्शन प्रोसेस से जुड़ी जानकारी भी होनी जरूरी है।

मैनेजमेंट-डिजाइन ट्रेनी के लिए योग्यता

  • उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री या समकक्ष योग्यता हासिल की हो।
  • इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी की डिग्री कैंडिडेट ने (10+2+4) फॉर्मेट में रेगुलर/फुल टाइम हासिल की हो। वहीं इंजीनियरिंगकोर्स में लेटर एंट्री की स्थिति में (10+3+3) भी मान्य होगा।
  • डिजाइन ट्रेनी के लिए कैंडिडेट ने एयरोनॉटिक्स, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, मैटलर्जी संबंधित ब्राचों से इंजीनियरिंग डिग्री पूरी की हो।
  • इसी तरह मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, मेटलर्जी, प्रोडक्शन, सिविल इंजीनियरिंग की ब्राचों से पढ़ाई की हो।
  • डिग्री में जनरल, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के 70% और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थी के कम से कम 60% मार्क्स होने चाहिए।
  • जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 14 अगस्त 2026 को 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एज लिमिट में एससी, एसटी कैंडिडेट्स को 5 साल और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 3 साल की छूट मिलेगी।

HAL डिजाइन ट्रेनी की वैकेंसी

डिसिप्लीन वैकेंसी
एयरोनॉटिक्स 04
इलेक्ट्रिकल 07
इलेक्ट्रॉनिक्स 20
इंस्ट्रूमेंटेशन 02
मैकेनिकल 22
कंप्यूटर साइंस 03
मेटलर्जी 01
कुल 60

मैनेजमेंट ट्रेनी की पोस्ट

डिसिप्लीन वैकेंसी
इलेक्ट्रिकल 11
इेक्ट्रॉनिक्स 12
मैकेनिकल 27
कंप्यूटर साइंस 01
मेटलर्जी 02
प्रोडक्शन 05
सिविल 02
कुल 60

सैलरी कितनी मिलेगी?

चुने हुए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रोडक्शन यूनिट में पोस्टिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग की अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को 50,000 बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके साथ वेरिएबल डीयरनेस अलाउंस, कैंटीन अलाउंस और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को ग्रेड II स्केल पर 50,000-1,60,000 सैलरी तक मिलेगी। साथ में अन्य लाभ भी मिलेंगे।
HAL Recruitment 2026 Notification PDF

HAL भर्ती सेलेक्शन प्रोसेस

डिजाइन ट्रेनी और मैनेजमेंट ट्रेनी की पोस्ट पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड सेलेक्शन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के जरिए होगा। परीक्षा में तीन भाग होंगे। 20 सवाल जनरल अवेयरनेस, 40 सवाल इंग्लिश और रीदनिंह से और 100 सवाल संबंधित डिसिप्लीन से पूछे जाएंगे। ऑलाइन टेस्ट के आधार पर कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

एप्लिकेशन फीस

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए कोई फीस नहीं है। इसके अलावा अन्य अभ्यर्थियों को 500 रुपये एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। ध्यान रखें कि फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों के पास वैलिड ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज कलरफुल फोटोग्राफ, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, सेमेस्टर वाइज मार्कशीट और सर्टिफिकेट आदि होने चाहिए। इस भर्ती में अभ्यर्थी अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें