हरियाणा खेल विश्वविद्यालय और DPSRU के बीच हुआ अहम एमओयू हुआ है।
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई और दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (DPSRU), नई दिल्ली ने खेल विज्ञान, रिसर्च और इनोवेशन को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
.
दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हुए एमओयू (MoU) के तहत अब खेल विज्ञान, स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी, न्यूट्रिशन, पब्लिक हेल्थ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा एनालिसिस और अन्य उभरते क्षेत्रों में संयुक्त रिसर्च की जाएगी।
इसके साथ ही स्टूडेंट्स, रिसर्च स्कॉलर्स और फैकल्टी के बीच एक्सचेंज प्रोग्राम, आधुनिक लैब्स और तकनीकी संसाधनों का साझा उपयोग तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर भी दोनों संस्थान मिलकर काम करेंगे। इस साझेदारी को भारतीय खेल जगत और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

दोनों विश्वविद्यालय आधुनिक लैब, तकनीकी संसाधन और रिसर्च सुविधाएं साझा करेंगे
राई में एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणा खेल विश्वविद्यालय और DPSRU, नई दिल्ली के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य शिक्षा, खेल विज्ञान और रिसर्च के क्षेत्र में दोनों संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करना है।
स्पोर्ट्स साइंस से लेकर AI तक होगा संयुक्त रिसर्च
एमओयू के तहत दोनों विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स साइंस, स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी, डाइट एंड न्यूट्रिशन, पब्लिक हेल्थ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिसिस और अन्य आधुनिक क्षेत्रों में संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट चलाएंगे। इसके अलावा इनोवेशन आधारित प्रोजेक्ट्स और नई तकनीकों पर भी मिलकर काम किया जाएगा।
खिलाड़ियों को बेहतर बनाने पर रहेगा फोकस
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार (सेवानिवृत्त IPS) ने कहा कि यह सिर्फ एक औपचारिक समझौता नहीं, बल्कि भविष्य की रिसर्च और इनोवेशन की मजबूत शुरुआत है। उन्होंने कहा कि DPSRU की आधुनिक रिसर्च लैब्स और हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का अनुभव मिलकर यह तय करने में मदद करेगा कि खिलाड़ियों के लिए सबसे बेहतर वैज्ञानिक पोषण और ट्रेनिंग मॉडल क्या होना चाहिए।

मीटिंग के दौरान दोनों संस्थानों के प्रतिनिधि।
स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स को मिलेगा सीधा फायदा
इस साझेदारी के तहत दोनों विश्वविद्यालयों के स्टूडेंट्स, रिसर्च स्कॉलर्स और फैकल्टी के बीच एक्सचेंज प्रोग्राम चलाए जाएंगे। साथ ही रिसर्च लैब्स, लाइब्रेरी, वैज्ञानिक उपकरण और अन्य तकनीकी संसाधनों का साझा उपयोग किया जाएगा, जिससे बेहतर गुणवत्ता वाली रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा।
वर्कशॉप, सेमिनार और ट्रेनिंग प्रोग्राम भी होंगे आयोजित
एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से वर्कशॉप, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, ट्रेनिंग प्रोग्राम और खेल आयोजनों का आयोजन करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिसर्च प्रोजेक्ट्स के लिए संयुक्त रूप से ग्रांट हासिल करने की दिशा में भी काम किया जाएगा।
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ समझौता
कार्यक्रम में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार और DPSRU के कुलपति प्रो. रविचंद्रन वी. की मौजूदगी में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलसचिव जसविंदर सिंह तथा DPSRU के कुलसचिव रामचंद्र खत्री ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर दोनों विश्वविद्यालयों के कई वरिष्ठ अधिकारी, प्रोफेसर, वैज्ञानिक और संकाय सदस्य भी मौजूद रहे।