High Court Vacancy 2026: कंप्यूटर चलाना आता है? पटना हाई कोर्ट में मिल रही ₹81000 सैलरी वाली नौकरी, आवेदन शुरू – patna high court recruitment 2026 apply for group c assistant 68 post monthly salary up to 81 thousand check who can apply


Govt Jobs 2026 Bihar: कंप्यूटर की जानकारी रखने वालों के लिए पटना हाई कोर्ट में भर्ती आई है। विज्ञापन निकलने के बाद 28 जुलाई से फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

patna high court vacancy 2026
पटना हाई कोर्ट में नौकरी, (फोटो क्रेडिट- Magnific)
Patna High Court me Sarkari Naukri 2026: पटना हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी लेने का सुनहरा मौका है। जिन लोगों को कंप्यूटर चलाना आता है और इससे जुड़ी अच्छी नॉलेज है, उनके लिए उच्च न्यायालय में नई भर्ती आई है। हाई कोर्ट ने हाल ही में ग्रुप सी एक्स कैडर असिस्टेंट वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। चयनित उम्मीदवारों को इस पोस्ट पर भी मंथली सैलरी बढ़िया मिलेगी।

पटना हाई कोर्ट में इस भर्ती के जरिए असिस्टेंट के 68 पद भरे जाएंगे। इसमें से 23 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। ऐसे में जो महिलाएं उच्च न्यायालय में नौकरी करना चाहती है, उनके लिए भी यह बड़ा अवसर हो सकता है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 या इससे पहले पटना हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया आदि भी चेक कर लें।

पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट के लिए योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुशन किया हो।
  • कंप्यूटर सर्टिफिकेट: मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर एप्लिकेशन में कम से कम 6 महीने का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट लिया हो। यानी कैंडिडेट्स को कंप्यूटर पर काम करना आता हो।
  • उम्र सीमा: उम्मीदवारों की उम्र से 1 जनवरी 2026 को 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र कैटेगिरी वाइज महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की अलग-अलग तय की गई है। अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस पुरुष अधिकतम 37 वर्ष (2 जनवरी 1989 से पहले जन्मतिथि न हो), अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस (महिला) 40 वर्ष (2 जनवरी 1986 से पहले जन्मतिथि न हो), बीसी/ईबीसी (महिला और पुरुष) 40 साल (2 जनवरी 2086 से पहले न जन्मे हो), एससी/एसटी महिला और पुरुष 42 वर्ष (2 जनवरी 1984 से पहले न जन्मे हो) आवेदन के पात्र हैं।

Patna High Court Bharti 2026: लास्ट डेट

भर्ती बोर्ड पटना उच्च न्यायालय
पद एक्स कैडर असिस्टेंट (ग्रुप सी)
वैकेंसी 68
सैलरी लेवल -4, (₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह तक)
ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in
आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त 2026
एप्लिकेशन फीस कब तक भर सकते हैं? 30 अगस्त 2026
भर्ती का विज्ञापन ​Patna High Court Recruitment 2026 Notification PDF
अप्लाई करने का लिंक Patna High Court Vacancy 2026 Apply Online

हाई कोर्ट असिस्टेंट की नौकरी कैसे मिलेगी?

सेलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा, कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट और इंटरव्यू इन तीन चरणों को रखा गया है। जिनसे अभ्यर्थियों को गुजरना होगा।

  • रिटन टेस्ट: अगर आवेदकों की संख्या ज्यादा होती है, तो लिखित परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा के जरिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यदि यह हुई तो इसमे 40 प्रतिशत नंबर लाना अनिवार्य होगा। इसी तरह लिखित परीक्षा में भी 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे। इसमें जनरल इंग्लिश, रीजनिंग एंड क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड, जनरल अवेयरनेस, जनरल हिंदी और कंप्यूटर अवेयरनेस से 100 सवाल पूछे जाएंगे। एग्जाम 90 मिनट का होगा। प्रीलिमिनरी टेस्ट और रिटन टेस्ट में 0.25 की निगेटिव मार्किंग भी होगी।
  • कंप्यूटर टेस्ट: अभ्यर्थी को कंप्यूटर की कितनी जानकारी है, यह चेक करने के लिए कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट लिया जाएगा। इसमें वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेड शीट, इंटरनेट प्रोफिशिएंसी से जुड़े 50 प्रश्न होंगे। जिसमें पास करने के लिए कैंडिडेट को 20 नंबर लाने होंगे।
  • इंटरव्यू: साक्षात्कार 10 अंकों का होगा। जिसमें कैंडिडेट के व्यक्तित्व को देखा जाएगा। इंटरव्यू के लिए रिक्तियों के 03 गुना अभ्यर्थी चुने जाएंगे। अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर बनेगी।

पटना हाई कोर्ट भर्ती में अप्लाई कैसे करें?

  • आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले पटना हाई कोर्ट ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां होमपेज पर Recruitment वाले कॉलम में Ex- Cadre Assistant Recruitment Examination 2026 का लिंक मिलेगा। इसपर क्लिक करें।
  • अब Apply Online पर जाकर New Registration के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसमें अपना नाम, पिता/माता का नाम, जेंडर, आरक्षण श्रेणी, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि की डिटेल्स भरें। जिन बॉक्स के सामने * निशान नजर आए, वो भरने जरूरी है।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट होने के बाद उम्मीदवारों को वेबसाइट पर फिर से लॉगइन करना होगा।
  • यहां आपको अपनी पर्सनल, एजुकेशनल डिटेल्स भरनी होंगी।
  • इसके बाद लाइव फोटोग्राफ कैप्चर करें। ध्यान रखें कि इसमें आपका चेहरा साफ दिखाई देना चाहिए।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड वाले कॉलम में आपको हस्ताक्षर, 10वीं सर्टिफिकेट, 10वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन की डिग्री, ग्रेजुएशन मार्कशीट, डिप्लोमा/सर्टिफिकेट, एनओसी सर्टिफिकेट, वैलिड आईडी प्रूफ, निवास प्रमाण पत्र, आदि दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
  • सिग्नेचर 50KB से 80 KB में और अन्य डॉक्यूमेंट्स 100KB -300KB में JPG/JPEG/PDF फॉर्मेट में अपलोड होंगे।
  • एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

फॉर्म फीस की पेमेंट ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार होगी। यह भरनी अनिवार्य है। बिना एप्लिकेशन फीस के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।

और पढ़ें