MP Govt Jobs 2026 Apply: एमपी हाई कोर्ट ने नई भर्ती घोषित की है। कैडिडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई से फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे।

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की यह भर्ती डायरेक्ट रिक्रूटमेंट बेस पर की जाएगी। जिसके जरिए 130 पदों को भरा जाएगा। जो अभ्यर्थी अच्छी सैलरी वाली गवर्नमेंट जॉब पाना चाहते हैं, उनके लिए भी अच्छा अवसर है। क्योंकि इस पोस्ट पर चयनित अभ्यर्थियों को 7th पे कमीशन के तहत बढ़िया सैलरी मिलेगी।
एमपी हाई कोर्ट भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन
- शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई/बीटेक/सीएस में बीएससी/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/बीसीए/एमसीए/एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स/सीएस/आईटी) की डिग्री हासिस की हो। साथ में लिनक्स/ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर/विंडो/डीबीएमएस/सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में कम से कम 1 साल का अनुभव भी होना चाहिए।
- अनुभव: जिला कोर्ट या हाई कोर्ट में कम से कम 2 साल का अनुभव हासिल किया हो।
- उम्र सीमा: इस भर्ती में आवेदन की एज लिमिट ज्यादा रखी गई है। जनरल कैंडिडेट्स अधिकतम 45 वर्ष और ओबीसी, एससी, एसटी, पीएच उम्मीदवार 50 साल तक उम्र तक इस भर्ती में अप्लाई कर सकेंगे। एज लिमिट 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर काउंट की जाएगी।
MP हाई कोर्ट भर्ती की जरूरी जानकारी
| हाई कोर्ट | मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, जबलपुर |
| पद | सीनियर कंप्यूटर प्रोग्रामर असिस्टेंट |
| वैकेंसी | 130 |
| आवेदन कब से शुरू होंगे? | 20 जुलाई 2026 |
| फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट डेट | 10 अगस्त 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | mphc.gov.in |
| सैलरी कितनी मिलेगी? | प्रति माह ₹36200-₹114800 तक (7वें पे कमीशन के मुताबिक) |
| भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन | MP High Court Recruitment 2026 Official Notification PDF |
फॉर्म भरने की कोई फीस नहीं
मध्य प्रदेश जिला कोर्ट के लिए आई इस भर्ती में आवेदन करने का कोई शुल्क तय नहीं किया गया है। एप्लिकेशन की विंडो खुलने के बाद सभी वर्ग के कैंडिडेट्स इस वैकेंसी में बिल्कुल निशुल्क फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।
कैसे मिलेगी नौकरी?
सीनियर कंप्यूटर प्रोग्राम असिस्टेंट की सरकारी नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों को प्रमुख रूप से चार चरणों से गुजरना होगा। प्रीलिमिनरी स्क्रीनिंग एग्जामिनेशन, प्रैक्टिल, इंटरव्यू और पास्ट परफॉर्मेंस। सभी को डिटेल में जानना भी जरूरी है।
- प्रीलिमिनरी स्क्रीनिंग एग्जामिनेशन (MCQ): 100 अंकों की इस परीक्षा में इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और ऑपरेटिंग सिस्टम, कंप्यूटर सिस्टम ऑर्गेनाइजेशन एंड आर्किटेक्टिंग, कंप्यूटर एसेंबलिंग, कंप्यूटर नेटवर्किंग, डाटा स्ट्रक्चरिंग, साइबर सिक्योरिटी फ्रेमवर्क, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग आदि से इंग्लिश में सवाल आएंगे।
- प्रैक्टिल : रिटन एग्जाम के रिजल्ट में क्वालिफाई होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण में प्रैक्टिल देने की अपेक्षा की जाएगी। इसमें भी वहीं चीजें होंगी जो आपसे एग्जाम में पूछी जाएंगी। प्रैक्टिल 25 नंबर का होगा।
- इंटरव्यू : इसके लिए 15 नंबर तय किए गए हैं। साक्षात्कार कार्यक्रम मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में आयोजित किया जाएगा। समय और तारीख की जानकारी वेबसाइट पर दी जाएगी।
- पास्ट परफॉर्मेंस: काम के पिछले अनुभव और अप्रेजल के लिए 10 नंबर रखे गए हैं। सभी को मिलाकर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन में ही एप्लिकेशन फॉर्म का फॉर्मेट भी अटैच है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद फॉर्म भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आप हाई कोर्ट को भेज सकेंगे।
