Himachal:ट्रांसफर के त्रिकोणीय खेल में जबरन घसीटी गई कर्मचारी का तबादला रद्द, जानें हाईकोर्ट के बड़े फैसले – Himachal High Court Cancelled The Transfer Of An Employee Who Was Forcibly Dragged Into The Triangular Transfe


संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Fri, 17 Jul 2026 05:20 AM IST

न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के तबादले को रद्द करते हुए विभाग को उसे उसके वर्तमान स्थान पर ही सामान्य कार्यकाल पूरा करने देने का आदेश दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता अंजना कुमारी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिया गया है कि वह प्रतिवादी राकेश कुमार को सीधे ढलियारा में समायोजित कर सकते हैं।


Himachal High Court cancelled the transfer of an employee who was forcibly dragged into the triangular transfe

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से किए जाने वाले अनावश्यक प्रशासनिक तबादलों पर कड़ी नाराजगी जताई है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के तबादले को रद्द करते हुए विभाग को उसे उसके वर्तमान स्थान पर ही सामान्य कार्यकाल पूरा करने देने का आदेश दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता अंजना कुमारी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिया गया है कि वह प्रतिवादी राकेश कुमार को सीधे ढलियारा में समायोजित कर सकते हैं।




Leave a Comment