Last Updated:
IIT Kharagpur Graduate Nagendra Sai Lomada Story: आंध्र प्रदेश के कडपा के रहने वाले आईआईटी ग्रेजुएट नागेंद्र साई लोमड ने अपनी मेहनत से नया इतिहास रच दिया है. उन्हें एक-दो नहीं, सीधे 13 सरकारी नौकरी के ऑफर मिले हैं. ISRO से लेकर BARC और DRDO जैसे बड़े सरकारी संस्थानों ने भी उन्हें जॉब ऑफर की है. पढ़िए इस होनहार युवा के अटूट जज्बे और सफलता की पूरी कहानी.
IIT Kharagpur Graduate Nagendra Sai Lomada:: आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र ने 1 साल में 13 सरकारी नौकरियां हासिल की हैं
नई दिल्ली (Nagendra Sai Lomada Story). बार-बार नाकामी मिलने और बने-बनाए रास्ते बंद होने पर अक्सर लोग हार मान लेते हैं. लेकिन आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के राजा रेड्डी स्ट्रीट के रहने वाले 29 वर्षीय नागेंद्र साई लोमड ने साबित कर दिया कि मेहनत सच्ची हो तो असफलता ही सफलता की सबसे बड़ी नींव बनती है. IIT खड़गपुर से इंडस्ट्रियल एंड सिस्टम्स इंजीनियरिंग में बीटेक-एमटेक करने वाले नागेंद्र साई ने 1-2 नहीं, बल्कि 1 ही साल में केंद्रीय सरकारी नौकरी के 13 ऑफर्स हासिल कर सुर्खियां बटोर ली हैं.
IIT से पढ़ाई और कोविड में लगे झटके से वापसी
रिटायर्ड APSRTC अधिकारी अश्वनी कुमार और स्कूल शिक्षिका राजराजेश्वरी के बेटे नागेंद्र साई लोमड बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे. अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने IIT खड़गपुर से 5-वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री हासिल की. लेकिन जैसे ही वे आईटी सेक्टर में कदम रखने वाले थे, कोविड-19 महामारी के कारण जॉब प्लेसमेंट्स बुरी तरह प्रभावित हो गए. इस अस्थिरता से उबरने और लाइफ में स्टेबिलिटी पाने के लिए उन्होंने जून 2022 से सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की.
नाकामियों से सीखकर बनाई मजबूत स्ट्रैटेजी
सरकारी नौकरी की तैयारी का शुरुआती रास्ता आसान नहीं था. 2023 में एसएससी परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के कारण वे कुछ ही नंबरों से रह गए. 2024 में हैदराबाद जाकर कोचिंग लेने के बाद भी उन्हें एसएससी मेन्स में असफलता मिली. लेकिन अपने माता-पिता के लगातार प्रोत्साहन के दम पर उन्होंने अप्रैल 2025 से दोगुने जुनून के साथ दोबारा पढ़ाई शुरू की. उन्होंने हर नाकामी से सीख ली और अपनी गलतियों को सुधारते हुए तैयारी को सही दिशा दी.
इन 13 सरकारी नौकरी में हुआ शानदार सिलेक्शन
साल 2025 में नागेंद्र साई की लगन रंग लाई और उन्हें एक के बाद एक 13 सरकारी नौकरी में चयन के ऑफर मिले:
- AIIMS CRE: सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर (लेवल-7) और अपर डिवीजन क्लर्क (UDC लेवल-4).
- CPCB: अपर डिवीजन क्लर्क (UDC लेवल-4).
- SSC CGL 2025: स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-II (लेवल-6).
- SSC Phase-XIII: सर्वेयर, असिस्टेंट कम्यूनिकेशन ऑफिसर, टेलीकॉम असिस्टेंट, फ्यूमिगेशन असिस्टेंट, सर्विलांस असिस्टेंट, फील्डमैन, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटर (HR) और असिस्टेंट विलेज इंडस्ट्री एडमिनिस्ट्रेटर (लेवल 2 से 6 तक के पद).
अब तेलंगाना के महबूबनगर में संभाल रहे कमान
तमाम शानदार विकल्पों में से नागेंद्र साई ने अपने लिए सबसे उपयुक्त पद का चुनाव किया. वर्तमान में वह तेलंगाना के महबूबनगर में ईएसआईसी (ESIC) के ब्रांच मैनेजर के रूप में देश सेवा कर रहे हैं. इसके अलावा 9 नेवी आईएनसीईटी (Navy INCET) परीक्षाओं में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, जिनके अंतिम परिणाम आने अभी बाकी हैं.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुरुमंत्र
नागेंद्र साई का मानना है कि ज्यादातर बेरोजगार युवा सिर्फ कुछ जानी-मानी भर्तियों तक खुद को सीमित रखते हैं और केंद्र सरकार के दर्जनों छोटे-बड़े नोटिफिकेशंस छोड़ देते हैं. नागेंद्र एस्पिरेंट्स को ज्यादा से ज्यादा फॉर्म भरने की सलाह देते हैं. वह कहते हैं कि सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को रोजाना 10 से 12 घंटे अनुशासित पढ़ाई करने के साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का सही इस्तेमाल करना चाहिए. उनका कहना है कि असफलता से घबराएं नहीं, क्योंकि यही आपकी जीत का रास्ता तय करती है.
About the Author

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…
और पढ़ें