IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; Mumbai Delhi MP Weather Alert


  • Hindi News
  • National
  • IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; Mumbai Delhi MP Weather Alert | Arunachal Pradesh Landslide

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते अमरनाथ यात्रा 19 जुलाई 2026 से स्थगित रहेगी। वहीं वैष्णो देवी यात्रा भी शनिवार से रोक दी गई है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बारिश का 93 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। यहां 1993 में 14.93 इंच बारिश हुई थी। लेकिन शनिवार को 16 इंच बारिश हुई और ये रिकॉर्ड टूट गया।

यूपी के लखनऊ, कानपुर और बाराबंकी समेत सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। वाराणसी में गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने के बाद गंगा आरती की जगह बदलनी पड़ी है। झांसी में 15 मिनट की बारिश के बाद पारा 7 डिग्री तक कम हो गया।

वहीं, अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में अपर सुबनसिरी जिले के गिबा, निलिंग, चेतम और दापोरिजो सर्किलों के 35 गांवों में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड हुई। बाढ़ से अब तक 1,13,674 लोग प्रभावित हुए हैं।

देखें राज्यों में बारिश का अलर्ट…

देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

बिलासपुर में रातभर बारिश से निचले इलाकों की बस्तियों में पानी भर गया।

बिलासपुर में रातभर बारिश से निचले इलाकों की बस्तियों में पानी भर गया।

शुक्रवार को मध्यप्रदेश के डिंडौरी और उमरिया में बारिश हुई।

शुक्रवार को मध्यप्रदेश के डिंडौरी और उमरिया में बारिश हुई।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से दशाश्वमेध घाट की कई सीढ़ियां पानी में डूब गई।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से दशाश्वमेध घाट की कई सीढ़ियां पानी में डूब गई।

राजस्थान में अच्छी बारिश के लिए बांसवाड़ा में मेंढक-मेंढकी की शादी करवाई गई।

राजस्थान में अच्छी बारिश के लिए बांसवाड़ा में मेंढक-मेंढकी की शादी करवाई गई।

बंगाल की खाड़ी में एक्टिव लो प्रेशर एरिया बनने से गुजरात के 57 तालुकाओं में जोरदार बारिश हुई। तस्वीर सूरत शहर की है।

बंगाल की खाड़ी में एक्टिव लो प्रेशर एरिया बनने से गुजरात के 57 तालुकाओं में जोरदार बारिश हुई। तस्वीर सूरत शहर की है।

देशभर के मौसम के हाल के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग को पढ़ सकते हैं…

अपडेट्स

08:07 AM18 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, बिलासपुर में बाढ़ जैसे हालात

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। बंगाल, झारखंड और ओडिशा में बने लो प्रेशर एरिया से प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है। इसी वजह से पिछले 24 घंटे में मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…

04:31 AM18 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में बढ़ रहे चिनाब नदी का जलस्तर

जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रहे चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने पर सलाल बांध के सभी गेट खोले गए, प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की।

03:28 AM18 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बिहारः बगहा-बेतिया में बारिश, 5 जिलों में अलर्ट

बगहा और बेतिया में सुबह-सुबह बारिश हुई है। ठंडी हवा चल रही है। आसमान में बादल छाए हैं। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को प्रदेश के 5 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा भी चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

03:04 AM18 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी- काशी में गंगा उफनाई, आरती की जगह बदली

वाराणसी में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। घाटों की सीढ़ियों से पानी झरने की तरह बहता नजर आया।

वाराणसी में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। घाटों की सीढ़ियों से पानी झरने की तरह बहता नजर आया।

पहाड़ों पर भारी बारिश से प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने के बाद गंगा आरती की जगह बदलनी पड़ी है। ललिता घाट पर होने वाली गंगा आरती अब सीढ़ियों के ऊपर सुरक्षित स्थान पर कराई जाएगी। प्रयागराज संगम पर अनाउंस कर लोगों को नदी से दूर रहने को कहा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

02:58 AM18 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के 10 जिलों में बारिश की संभावना

राजस्थान में मानसून अब भी ब्रेक पर है। शनिवार को 10 जिलों में बारिश की संभावना है, लेकिन तेज बरसात का अलर्ट नहीं है। राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम बरसात हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

01:47 AM18 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

चेन्नई में पारा 38°C रहने का अनुमान

खबरें और भी हैं…



Leave a Comment