Ind U19 Vs Sl U19:पहले यूथ टेस्ट में भारत की दमदार वापसी, रायचंदानी-विरक ने अर्धशतकीय पारियों से मचाया धमाल – Sl Under-19 Vs Ind Under-19, 1st Youth Test At Galle, Sl-u19 Vs Ind-u19, Day 2 Highlights


पहले यूथ टेस्ट के दूसरे दिन भारत अंडर-19 ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 186 रन बनाए। लक्ष्य रायचंदानी (93*) और सागर विरक (87*) की नाबाद पारियों से भारत ने मजबूत शुरुआत की, हालांकि टीम अभी भी श्रीलंका से 238 रन पीछे है।


SL Under-19 vs IND Under-19, 1st Youth Test at Galle, SL-U19 vs IND-U19, Day 2 Highlights

क्रिकेट मैदान की प्रतीकात्मक तस्वीर। 



विस्तार

पहले यूथ टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय अंडर-19 टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 186 रन बना लिए। सलामी बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी और सागर विरक ने नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेलकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इससे पहले श्रीलंका अंडर-19 टीम ने अपनी पहली पारी 424/9 के स्कोर पर घोषित की। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रायचंदानी और विरक ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई और दिन का खेल समाप्त होने तक दोनों बल्लेबाज क्रीज पर डटे रहे।




Leave a Comment