Ind U19 Vs Sl U19:207 रन की मैराथन पारी खेल चमके लक्ष्य रायचंदानी, भारत-श्रीलंका के बीच पहला यूथ टेस्ट ड्रॉ – Sl Under-19 Vs Ind Under-19, 1st Youth Test At Galle, Sl-u19 Vs Ind-u19, Match Updates And Highlights


SL Under-19 vs IND Under-19, 1st Youth Test at Galle, SL-U19 vs IND-U19, Match updates and highlights

क्रिकेट मैच की प्रतीकात्मक तस्वीर। 

विस्तार

भारत और श्रीलंका अंडर-19 टीमों के बीच खेला गया पहला यूथ टेस्ट गुरुवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी ने शानदार दोहरा शतक जड़कर मैच की सबसे बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। रायचंदानी ने 324 गेंदों में 207 रन की शानदार पारी खेली। अपनी मैराथन पारी के दौरान उन्होंने 22 चौके और तीन छक्के लगाए तथा लगभग 492 मिनट तक क्रीज पर टिके रहे। वह बुधवार के 196 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए दोहरा शतक पूरा करने में सफल रहे।




Leave a Comment