Ind Vs Afg Day-1:अफगानियों पर हावी रहे भारतीय, केएल-गिल के शतक से स्कोर 360 के पार; पंत-सुदर्शन भी चमके – Ind Vs Afg 1st Test 2026 Innings Analysis India Vs Afghanistan Key Highlights And Turning Points News In Hindi


केएल राहुल (100) और कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 103) के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 85 ओवर में तीन विकेट पर 368 रन बना लिए। ऋषभ पंत (नाबाद 50) और गिल के बीच चौथे विकेट के लिए नाबाद 121 रन की साझेदारी ने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। आइए जानते हैं पूरे दिन क्या-क्या हुआ…

IND vs AFG 1st Test 2026 Innings Analysis India vs Afghanistan Key Highlights and Turning Points News in Hindi

भारत बनाम अफगानिस्तान (एकमात्र टेस्ट-पहला दिन)
– फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से शुरू हुए एकमात्र टेस्ट मुकाबले के पहले दिन टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 368 रन बनाए। स्टंप्स तक शुभमन गिल 103 और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।



Leave a Comment