Ind Vs Afg Live Score:अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में दम दिखाने उतरेगा भारत, थोड़ी देर में होगा टॉस – Ind Vs Afg Test Live Score: India Vs Afghanistan 1st Test Match Day 1 Scorecard Pca Stadium Updates


08:53 AM, 06-Jun-2026

IND vs AFG Live Score: मानव सुथार का डेब्यू

मानव सुथार इस मैच से डेब्यू करने जा रहे हैं। मानव सुथार को कुलदीप यादव ने टेस्ट कैप पहनाई। 

08:25 AM, 06-Jun-2026

IND vs AFG Live Score: जडेजा के विकल्प की करनी होगी तलाश

भारतीय खिलाड़ी पिछले साल बेहतरीन तैयारी के साथ मैदान में उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम से 0-2 से मिली करारी हार को नहीं भूले होंगे और वह अनुभव के अंतर के बावजूद विपक्षी टीम को हल्के में न लें तो बेहतर होगा। तीसरे नंबर का बल्लेबाज और लाल गेंद की क्रिकेट में रवींद्र जडेजा के संभावित उत्तराधिकारी दो ऐसे पहलू हैं जिन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले इस मैच में दौरान सुलझाना चाहेंगे।

08:23 AM, 06-Jun-2026

IND vs AFG Live Score: नंबर तीन पर कोच ने स्पष्ट किया रुख

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर थी कि इस मैच में नंबर तीन के स्थान पर साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल में से कौन उतरेगा। मैच से एक दिन पहले ही मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्पष्ट किया है कि तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन बल्लेबाजी के लिए आएंगे। यानी यह तय है कि पडिक्कल अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। गंभीर का तर्क है कि सुदर्शन को तीसरे नंबर पर ज्यादा मौके नहीं है और चार-पांच मैचों से उनका आकलन नहीं किया जा सकता है।

08:22 AM, 06-Jun-2026

IND vs AFG Live Score: उचित संयोजन पर नजर

भारतीय टीम लंबे समय बाद टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा नहीं है, लेकिन आगे टीम की डगर कठिन है इसलिए वह उचित संयोजन तैयार करने के इरादे से उतरेगा। भारत का पिछले कुछ समय में घरेलू टेस्ट मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, लेकिन उसकी टीम अब भी बेहद मजबूत है। 

08:13 AM, 06-Jun-2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में दम दिखाने उतरेगा भारत, थोड़ी देर में होगा टॉस

Live Cricket Score Today, IND vs AFG 1st Test Day 1: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। भारतीय टीम लंबे समय बाद टेस्ट प्रारूप में खेलने उतरी है। इन दोनों टीमों के बीच ये मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है।


Leave a Comment