IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर? जानें वजह


इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से केएल राहुल बाहर हो गए हैं. राहुल पहले वनडे में खेलते दिखे थे, जहां वो सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए थे. टॉस के समय कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि बीमार होने के कारण राहुल दूसरा वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

भारत और इंग्लैंड का दूसरा वनडे मैच कार्डिफ में खेला जा रहा है. प्लेइंग इलेवन में बदलाव को लेकर कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है. केएल राहुल बीमार हैं, इसलिए नहीं खेलेंगे. उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिला है.

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा



Leave a Comment