IND vs ENG: तीन स्पिनर, एक नया ओपनर, इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए उतारी खतरनाक प्लेइंग XI – england annouced playing 11 for 1st odi against india jacob bethell set to open


भारतीय क्रिकेट टीम पहले वनडे में मंगलवाल को इंग्लैंड का सामना करने वाली है। इस मैच के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है।

england playing 11
इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का ऐलान
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में मंगलवार को वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाना है, जिससे पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। बैटिंग ऑलराउंडर जैकब बेथेल, बेन डकेट के साथ ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं। यह मैच विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर के लिए एक खास व्यक्तिगत उपलब्धि भी होगी जो अपना 200वां वनडे मैच खेलेंगे। इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम के अहम खिलाड़ी बटलर ने 21 फरवरी 2012 को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। वह अब तक 11 शतक और 29 अर्धशतकों के साथ 5,515 रन बना चुके हैं।

नए ओपनर के साथ उतरेगा इंग्लैंड

युवा खिलाड़ी बेथेल ने अब तक 21 वनडे मैच खेले हैं, उन्हें ओपनिंग के लिए प्रमोट करने का फैसला यह दिखाता है कि इंग्लैंड डकेट के लिए एक मजबूत ओपनिंग पार्टनर की तलाश में है। दिलचस्प बात यह है कि बेथेल हाल के समय में डकेट के पांचवें ओपनिंग पार्टनर बनने जा रहे हैं। उनसे पहले फिल सॉल्ट, जेमी स्मिथ, जैक क्रॉली और रेहान अहमद ने यह भूमिका निभाई है।

टीम में 3 स्पिनर मौजूद

हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम ने भारत की मजबूत बैटिंग लाइनअप को रोकने के लिए स्पिन-हैवी बॉलिंग कॉम्बिनेशन चुना है, जिसमें विल जैक्स, लियाम डॉसन और आदिल राशिद शामिल हैं।

जोफ्रा आर्चर की भी वापसी

इंग्लैंड की टीम को भारतीय कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ खास रणनीति के साथ उतरना होगा। जोफ्रा आर्चर नवंबर के बाद पहली बार इंग्लैंड की वनडे टीम में लौटे हैं, जिन्होंने हाल ही में 4-0 से वनडे सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

गस एटकिंसन को रखा बाहर

वह जोश टोंग के साथ तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। गस एटकिंसन को इस प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल सका है। एजबेस्टन में सीरीज के पहले मैच के बाद, भारत और इंग्लैंड की टीमें 16 जुलाई को कार्डिफ और 19 जुलाई को लॉर्ड्स में शेष वनडे मैच खेलेंगी।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल राशिद।

दीपेश शर्मा

लेखक के बारे मेंदीपेश शर्मा दीपेश शर्मा वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2021 में ‘ज़ी न्यूज़’ से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे जनवरी 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 4.5 साल का अनुभव है। पत्रकारिता में सक्रिय होने से पहले दीपेश कई खेलों में स्टेट लेवल के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने बैडमिंटन और ताइक्वांडो में स्टेट लेवल तक प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

विशेषज्ञता: दीपेश शर्मा खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, बैडमिंटन, रेसलिंग, एथलेटिक्स, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण।

शिक्षा: मूल रूप से हरियाणा के पलवल के रहने वाले दीपेश ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर में स्नातक किया। उन्होंने साल 2021 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।और पढ़ें