IND vs ENG: प्लेइंग-XI से ड्रॉप होने पर टूट गए वैभव सूर्यवंशी! अकेले में बहाए आंसू, देखें वीडियो – vaibhav sooryavanshi reportedly seeing crying after dropped from playing xi video surfaced


वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 की प्लेइंग-XI से बाहर कर दिया गया। इसके बाद उनका एक निराश कर देने वाला वीडियो सामने आया है।

Vaibhav Sooryavanshi
प्लेइंग-XI से ड्रॉप होने पर टूट गए वैभव सूर्यवंशी
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का हर क्रिकेट फैन इंतजार कर रहा था। आईपीएल 2026 में उन्होंने जिस तरह से अपने बल्ले की धमक से चौंकाया, लग रहा था कि भारतीय जर्सी में भी वही तेवर नजर आएंगे। लेकिन वैभव अपनी 3 इंटरनेशनल पारियों में 15 रन के निजी स्कोर से आगे नहीं बढ़ पाए। 11 जुलाई को खेले गए आखिरी टी20 से उन्हें बाहर कर दिया गया। जिसके बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वैभव निराश नजर आ रहे हैं। मानो प्लेइंग इलेवन से बाहर होने पर उन्हें गहरा सदमा लगा हो।

वैभव सूर्यवंशी हुए निराश

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वैभव टीम इंडिया के डगआउट में हताश बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उनके आसपास कोई और भारतीय खिलाड़ी नजर नहीं आता है। वैभव अपनी आस्तीन को आंखों की तरफ ले जाते हैं जैसे अपने आंसूओं को बहने से रोक रहे हों।

इसके बाद सिर नीचे झुकाकर मायूस हो जाते हैं। इतने में ही फ्रेम में ऑलराउंडर सूर्यांश शेड्गे नजर आते हैं, जिनका इसी सीरीज में डेब्यू हुआ था। वह सूर्यवंशी के पास आकर उनकी पीठ थपथपा कर हौसला देते हैं। यह वीडियो संभावित रूप से टॉस के बाद का नजर आता है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

इंग्लैंड में फ्लॉप हुए वैभव सू्र्यवंशी

इंग्लैंड की तेज तरार पिचों पर वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वह शुरुआत में कुछ बड़े शॉट्स जरूर लगाते लेकिन फिर एक खराब शॉट से आउट हो जाते। पहले मुकाबले में उन्होंने 14 रन बनाए, इस मैच में विल जैक्स ने उन्हें स्टम्प आउट किया। फिर अगली 2 पारियों में जोफ्रा आर्चर ने शॉर्ट गेंदों से वैभव का इम्तेहान लिया। जिसमें वह फेल होकर क्रमश: 13 और 15 रन की पारियां ही खेल सके। 15 वर्षीय खिलाड़ी को इंग्लिश पिचों के अतिरिक्त उछाल से खासी तकलीफ हुई।

जिम्बाब्वे का सामने बड़ा मौका

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे की खराब यादों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होगा। ऐसा भी नहीं है कि सूर्यवंशी अकेले इस दौरे पर फेल हुए हैं। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे दिग्गज भी मुश्किलों में नजर आए। अब 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज का आगाज होगा। वैभव संभावित रूप से सभी मैच खेलते हुए नजर आएंगे, यहां उनके पास कमबैक का अच्छा मौका होने वाला है।

मोहित कुमार

लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।और पढ़ें