IND vs ENG: भारतीय टीम को बड़ा झटका, 2 खिलाड़ी सीरीज से हुए बाहर, BCCI ने बताई वजह – ind vs eng varun chakravarthy harshit rana ruled out from the series bcci confirmed


इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट की मुश्किलों में इजाफा हो गया है। जीत का स्वाद चखे हुए अरसा हो गया है। दूसरी ओर खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशानियां बढ़ गई।

IND vs ENG
भारतीय टीम को लगे 2 झटके
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट की मुश्किलों में इजाफा हो गया है। जीत का स्वाद चखे हुए अरसा हो गया है। दूसरी ओर खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशानियां बढ़ गई। ब्रिस्टल में भारत को प्लेइंग-XI में 2 बदलाव के साथ उतरना पड़ा। क्योंकि तेज गेंजबाज हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के चलते सीरीज से बाहर हो गए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर सी इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई।

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस पर पुष्टि करी कि टीम इंडिया चौथे टी20 में 2 बदलाव के साथ उतरी है। इसे एक फोर्स्ड चेंज माना जा सकता है। क्योंकि हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती हैम्सट्रिंग इंजरी के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। बीसीसीआई की ओर से दोनों खिलाड़ियों की इंजरी की जानकारी दी गई है। साथ ही बताया गया कि आखिरी मुकाबले में भी दोनों नहीं खेलेंगे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा का रुख किया है।

हर्षित और वरुण के बाहर होने से टीम इंडिया को नुकसान

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने से टीम इंडिया को बड़ा नुकसान माना जा सकता है। दोनों ही खिलाड़ी इससे पहले तीनों मैचों की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट हासिल किए और निचले क्रम में आकर बहुमूल्य रन बनाए। दूसरी ओर वरुण को 2 मैचों में सिर्फ एक ही विकेट मिला, लेकिन अपनी फिरकी से उन्होंने अंग्रेजों को अच्छा खासा परेशान किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग

मोहित कुमार

लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।और पढ़ें