IND vs ENG: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का धमाकेदार शतक, कोच गौतम गंभीर ने भी खड़े जाईं तालियां, व‍िराट कोहली ने लगाया गले – rohit sharma 34th odi century lords vs england gautam gambhir applause tspok


रिटायरमेंट की चर्चाओं और खराब फॉर्म पर उठ रहे सवालों के बीच रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर बल्ले से जोरदार जवाब दिया. भारतीय ओपनर ने रव‍िवार (19 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में महज 84 गेंदों में अपना 34वां वनडे शतक पूरा कर लिया.

वैसे रोहित ने अपनी सेंचुरी इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर आदिल राश‍िद की गेंद पर चौका लगाकर पूरी की. राश‍िद ने मिडिल और लेग स्टंप पर फ्लाइटेड गेंद डाली, जिस पर रोहित ने घुटने के बल बैठकर स्लॉग स्वीप खेला. गेंद पूरी तरह बल्ले के बीच में नहीं लगी, लेकिन एक टप्पा खाने के बाद बाउंड्री पार कर गई और इसी के साथ उनका शतक पूरा हो गया.

यह शतक कई मायनों में खास रहा. पिछले आठ वनडे पारियों में रोहित 50 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे, वहीं उनके भविष्य और संभावित रिटायरमेंट को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं. ऐसे समय में उन्होंने बल्ले से जवाब देते हुए साबित कर दिया कि उनमें अभी भी लंबी क्रिकेट बाकी है.

रोहित के शतक के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम का नजारा भी खास रहा. हेड कोच गौतम गंभीर, टीम के अन्य सदस्य और सपोर्ट स्टाफ अपनी सीटों से खड़े होकर उनकी पारी का स्वागत करते नजर आए. मैदान पर मौजूद विराट कोहली ने भी रोहित को गले लगाकर बधाई दी.

रोहित ने अपनी पारी की शुरुआत संभलकर की थी. शुरुआती ओवरों में वह लय तलाशते दिखे, लेकिन जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ी, उन्होंने पुराने अंदाज में बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए. उनकी यह पारी भारत को लक्ष्य की ओर मजबूती से ले जाने वाली साबित हुई.

शतक पूरा करने के बाद रोहित ने हेलमेट उतारे बिना बल्ला उठाकर लॉर्ड्स में मौजूद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया. खास बात यह रही कि रोह‍ित ने लॉर्ड्स में इस मुकाबले में शुभमन ग‍िल के साथ पहले व‍िकेट के लिए 147 रनों की भी पार्टनरश‍िप की थी.  

रोहित ने मैच में 110 गेंदों पर 138 रनों की पारी खेली. उनकी पारी में कुल 17 चौके और 5 छक्के आए, रोह‍ित मैच में जैकब बेथेल की गेंद को स्वीप करने के चक्कर में आउट हो गए. 

किसी मेहमान देश में सबसे ज्यादा ODI शतक
8 रोहित शर्मा के इंग्लैंड में
7 सचिन तेंदुलकर के UAE में
7 सईद अनवर के UAE में
7 एबी डिविलियर्स के भारत में
7 क्विंटन ड‍िकॉक ने भारत में

इंग्लैंड में सि‍र्फ जो रूट (10) के नाम सबसे ज़्यादा ODI शतक हैं, जबकि मार्कस ट्रेस्कोथिक के नाम भी आठ शतक हैं. 

 

—- समाप्त —-





Leave a Comment