IND vs ENG: शुभमन गिल तीसरे वनडे में इस शख्स को देखना तक पसंद नहीं करेंगे! दूसरे मैच में अपमान का घूंट पी गए भारतीय कप्तान


होमखेलक्रिकेट

शुभमन गिल तीसरे वनडे में इस शख्स को देखना तक पसंद नहीं करेंगे!

Last Updated:

IND vs ENG 3rd ODI Lord’s: दूसरे वनडे में इंग्लैंड से मिली हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल नाखुश दिखे. उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो यह बहुत निराशाजनक प्रदर्शन था. हमने 25 ओवर के बाद सोचा था कि 300, 310 का स्कोर अच्छा रहेगा. हम अच्छी स्थिति में थे. हालांकि, हमने बीच के ओवरों में बहुत ज्यादा विकेट गंवाए.’ लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने जो रूट के नाबाद 99 रनों से 235 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. तीसरा और निर्णायक वनडे लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

शुभमन गिल तीसरे वनडे में इस शख्स को देखना तक पसंद नहीं करेंगे!Zoom

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे लॉर्ड्स में खेला जाएगा.

नई दिल्ली. इंग्लैंड ने वनडे सीरीज में दमदार वापसी करते हुए भारत को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. तीसरा और निर्णायक मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 19 जुलाई को खेला जाएगा. भारत की कार्डिफ में हार की बड़ी वजह बल्लेबाजी रही. विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को छोड़कर किसी के भी बल्ले से रन नहीं निकले. हालांकि, भारत ने दूसरी पारी में इंग्लैंड पर दबाव बना दिया था. एक बार को लगा कि टीम जीत सकती है, लेकिन जो रूट ने खूंटा गाड़ दिया और नाबाद 99 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को जिता दिया. भारतीय गेंदबाज रूट को आउट करने का तरीका नहीं ढूंढ पाए, जो मैच में हार-जीत का बड़ा अंतर बना. रूट ही वो शख्स हैं, जिसे गिल लॉर्ड्स में दूसरे मैच वाले रूप में बिल्कुल नहीं देखना चाहेंगे.

रूट का विकेट मिल जाता तो जीत सकता था भारत
234 रन के लक्ष्य का पीछा करने इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने महज 8 रन के कुल स्कोर पर उनके दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया था. टीम इंडिया की इस शुरुआत से लगा कि इंग्लैंड की हालत खराब होने वाली है, लेकिन नंबर-2 पर आए दिग्गज जो रूट ने खूंटा गाड़ दिया. उन्होंने हैरी ब्रूक, सैम करन, जोस बटलर, विल जैक्स और गस एटकिंसन के साथ छोटी-छोटी और उपयोगी साझेदारियां करके टीम को जीत दिला दी. भारतीय गेंदबाज रूट का तोड़ नहीं निकाल सके. रूट ने 133 गेंदों में 99 रन बनाए और नॉटआउट रहे.

रूट की पारी पर गिल ने क्या कहा?
रूट की मैच जिताने वाली पारी पर गिल ने कहा, ‘हमें पता था कि अगर स्कोर 300 के आस-पास होता और रन रेट 5.5-6 के करीब होता, तो शायद हम उनसे कोई गलत शॉट लगवा पाते, लेकिन 4.5-5 रन प्रति ओवर के हिसाब से वह ऐसे स्कोर पर खेलने में माहिर हैं. हम उनसे कोई गलत शॉट नहीं लगवा पाए.’

लॉर्ड्स में भारत को रहना होगा सतर्क
टीम इंडिया को लॉर्ड्स में सावधान रहना होगा, क्योंकि इस मैदान पर एक बार फिर रूट घातक साबित हो सकते हैं. लॉर्ड्स में वनडे में वह एक्टिव क्रिकेटर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं. 11 मैचों में एक शतक और तीन अर्धशतकों के साथ रूट के बल्ले से 466 रन निकले हैं. इस मैदान पर उनका वनडे औसत लगभग 47 और स्ट्राइक रेट 80 का है.

गुच्छों में विकेट गंवाने पर क्या कहा?
लगातार गुच्छों में विकेट गंवाने के सवाल पर भारतीय कप्तान ने कहा, ‘हमारे पुछल्ले बल्लेबाज ज्यादा बैटिंग करना नहीं जानते हैं. हालांकि, मुझे लगता है कि हमने अपने लोअर मिडिल ऑर्डर से थोड़ी ज्यादा उम्मीद की थी और हम उस शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए जो हमें मिली थी. उम्मीद है कि अगली बार जब हम वहां पहुंचेंगे, तो हम कुछ छोटी पार्टनरशिप बनाने की कोशिश करेंगे और वहां से आगे बढ़ेंगे.’

एक समय भारत का स्कोर 178 रन पर तीन विकेट था. इस स्कोर पर भारत ने विराट कोहली का विकेट खोया और इसके बाद झड़ी लग गई. अगले 55 रन जोड़ने में भारती ऑलआउट हो चुका था, जिससे टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी. उम्मीद है निर्णायक मैच में भारतीय बल्लेबाज ऐसा प्रदर्शन नहीं दोहराएंगे.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Leave a Comment