IND vs ENG 1st ODI Playing-XI: 177 दिन बाद साथ दिखेंगे रोहित और कोहली, 2 साल बाद खुलेगी इस ऑलराउंडर की किस्मत!


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 सीरीज में बुरी तरह हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम चाहेगी कि वनडे सीरीज में वह इसकी भरपाई करे और इंग्लैंड को मात दे। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज की शुरुआत मंगलवार से हो रही है। इसी के साथ भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज फिर एक बार साथ खेलते हुए नजर आएंगे।

सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों साथ खेलेंगे। भारत ने अपनी पिछली वनडे सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी जिसमें 3-0 से जीत हासिल की थी, लेकिन इसमें कोहली नहीं थे सिर्फ रोहित खेले थे। दोनों ने एक साथ आखिरी वनडे इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। ये मैच 18 जनवरी को खेला गया था। उस मैच के बाद अब 14 जुलाई को 177 दिन बाद दोनों फिर साथ नजर आएंगे।

दो साल बाद टीम में लौटेगा ये ऑलराउंडर

रोहित का कप्तान शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करना तय है। नंबर-3 पर कोहली की जगह भी फिक्स है। चार नंबर पर टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर आएंगे और पांच नंबर पर या तो अक्षर पटेल या फिर केएल राहुल को मौका मिलेगा। हार्दिक पांड्या इस सीरीज में नहीं हैं। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए नीतीश कुमार रेड्डी भी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं।

ऐसे में बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने टी20 टीम के नियमित सदस्य शिवम दुबे को मौका दिया है। शिवम की प्लेइंग-11 में जगह पक्की मानी जा रही है। अगर वह खेलते हैं तो दो साल भारत के लिए वनडे खेलेंगे। इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी वनडे मैच सात अगस्त 2024 को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

गिल के दोस्त को मिलेगा मौका

टीम इंडिया की गेंदबाजी यहां मजबूत होने वाली है क्योंकि जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है। वह टी20 सीरीज में नहीं खेले थे। गिल ने अफगानिस्तान सीरीज में अपने बचपन के दोस्त गुरनूर बराड़ को मौका दिया था जो प्रभावित करने में सफल रहे थे। इंग्लैंड की पिच पर गुरनूर काफी प्रभावी साबित हो सकते हैं। उनका स्थान भी टीम में पक्का ही है। अर्शदीप सिंह भी बुमराह के साथ तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी साक्षा करेंगे। स्पिन में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल का साथ देंगे।

भारत की संभावित प्लेइंग-11:-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 1st ODI Live Streaming: टी20 के बाद अब वनडे की तैयारी, जानिए कहां और कितने बजे देखें पहला मैच

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के क्या हैं कारण? पूर्व भारतीय दिग्गज ने बताई 3 गलतियां



Leave a Comment