IND vs ENG: 5वें टी20 में खेलेंगे संजू सैमसन? वैभव नहीं, इस खिलाड़ी को कर सकते हैं रिप्लेस – ind vs eng sanju samson can play 5th t20 against england in place of tilak varma
11 जुलाई को टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5वां टी20 खेलने वाली है। इस मुकाबले में संजू सैमसन को प्लेइंग-XI में जगह मिल सकती है। हालांकि वह किसको रिप्लेस करेंगे ये सवाल है।
संजू सैंमसन इस खिलाड़ी को कर सकते हैं रिप्लेस
नई दिल्ली: भारतीय टीम आज यानी 11 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ 5वां और आखिरी मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरने वाली है। मेहमानों के लिए श्रंखला में खोने के लिए अब कुछ बचा नहीं है। इंग्लिश टीम ने 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की हुई है। ऐसे में टीम प्रबंधन प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए संजू सैमसन को मौका दे सकता है। हालांकि उन्हें वैभव सूर्यवंशी नहीं बल्कि तिलक वर्मा से रिप्लेस किया जा सकता है। उपकप्तान अभी तक अपने बेस्ट फॉर्म में नजर नहीं आए हैं।
तिलक की जगह खेल सकते हैं संजू सैमसन ?
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ तिलक वर्मा लगातार संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। वह मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं। जहां विकेटों के पतन को रोकने के साथ ही रनगति को आगे बढ़ाना होता है। तिलक इन दोनों ही पहलुओं पर हल्के साबित हुए हैं। आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच से लेकर अबतक 19, 55, 13, 24, 3 और 11 रन की पारियां खेली हैं। ऐसे में प्रबंधन आखिरी मुकाबले में वर्मा को बिठाकर संजू सैमसन को मौका दे दे तो हैरानी नहीं होगी।
नंबर 5 पर संजू सैमसन के आंकेड़े
संजू सैमसन को इससे पहले भी मि़डल ऑर्डर में आजमाया जा चुका है। एशिया कप 2025 में शुभमन गिल की जगह बनाने के लिए संजू को नंबर-5 और कभी उससे नीचे भी बल्लेबाजी करनी पड़ी। हालांकि इस पोजीशन पर उनके आंकड़े कुछ खास नहीं है। 5 नंबर पर संजू ने टी20 इंटरनेशनल में 8 पारियां खेली है। जिसमें सिर्फ 138 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट भी गिरकर 127 का हो जाता है। नंबर 6 और 7 पर संजू ने 1-1 पारी खेली है। जिसमें क्रमश: 12 और 19 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज की सबसे पसंदीदा जगह ओपनिंग है, जहां उन्होंने 31 पारियों में 178 के स्ट्राइक रेट से 932 रन बनाए हैं। जिसमें 3 शतक और 4 फिफ्टी शामिल हैं।
हो सकता है आखिरी मौका
अगर संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 में जगह मिलती है तो यह उनके लिए आखिरी मौका भी हो सकता है। टी20 वर्ल्ड कप की 3 किरश्माई पारियों के बाद उनके बल्ले से 3 मैचों में सिर्फ 5 रन ही निकले थे। जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया है और एशिआई खेलों की टीम में भी बदलाव की गुंजाइश है।
लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।… और पढ़ें