IND vs ENG 5th T20I Pitch and Weather Report: साउथैम्पटन का मौसम और रोज बाउल की पिच, बढ़ा रही है भारत की टेंशन! जानिए हाल


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टी20 टीम आज जब इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां और आखिरी टी20 मैच खेलने उतरेगी तो उसकी कोशिश अपनी इज्जत बचाने की होगी। विश्व विजेता टीम इंडिया सीरीज तो पहले ही गंवा चुकी है, लेकिन वह इस दौरा का अंत बिना एक भी मैच जीते नहीं करना चाहेगी।

ये अंतिम मुकाबला साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाना है। फैंस की नजरें यहां के मौसम और पिच पर रहेंगी। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद कर दिया गया था और इसी कारण अब हर मैच में फैंस की नजरें बादलों पर रहती हैं ताकि भारत के हाथ से कोई मौका चला न जाए।

कैसा रहेगा मौसम?

जहां तक साउथैम्पटन के मौसम की बात है तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के दौरान बादल पूरी तरह से साफ रहेंगे। तापमान 34 डिग्री तक जाने की संभावना है, लेकिन साथ ही 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। फैंस को इस मैच के दौरान बारिश से घबराने की जरूरत नहीं है और बारिश की संभावना सिर्फ एक प्रतिशत बताई गई है।

कैसी रहेगी पिच?

मौसम के बाद पिच एक ऐसी चीज है जो इंग्लैंड में हमेशा चर्चा में रहती है। रोज बाउल की पिच पर भी फैंस के साथ-साथ टीम इंडिया की नजरें रहेंगी। अभी तक टीम इंडिया के खेल में ये कमी साफ देखने को मिली है कि वह हालात से सामंजस्य नहीं बिठा पा रही है और पिच के मुताबिक नहीं खेल पा रही है। रोज बाउल की पिच यूं तो स्पिन की मददगार मानी जाती है। यहां खेले गए 13 टी20 मैचों में 32.31 प्रतिशत विकेट स्पिनरों ने ही लिए हैं।



Leave a Comment