भारत और इंग्लैंड 3 मैच की वनडे सीरीज खेलने वाले हैं, इसकी शुरुआत 14 जुलाई से होने वाली है। इस श्रंखला में 5 भारतीय खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के दावेदार हैं।

विराट कोहली
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विराट कोहली का है। आईपीएल 2026 के फाइनल में चोटिल होने के बाद विराट मैदान पर वापसी करेंगे। हैमस्ट्रिंग में चोट के चलते उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा था। इंग्लैंड में कोहली का रिकॉर्ड भी शानदार है, 33 एकदिवसीय मुकाबलों में उन्होंने 51 का औसत से 1349 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 12 फिफ्टी देखने को मिली है।
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप 2019 में तूफान कौन भूल सकता है। 5 शतकों के साथ उन्होंने इंगलैंड की धरती दहला दी थी। इस कारनामे को 7 साल का समय हो गया है, लेकिन अभी भी भारतीय टीम को हिटमैन से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होने वाली है। अफगानिस्तान के सामने आखिरी पारी में रोहित ने 76 रन की पारी खेली थी। फॉर्म बरकरार रहा तो रोहित प्लेयर ऑफ द सीरीज के दावेदार बन सकते हैं।
जसप्रीत बुमराह
वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद जसप्रीत बुमराह वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। यानी 968 दिनों के बाद जस्सी की एकदिवसीय प्रारूप में वापसी होगी। कार्यभार प्रबंधन के तहत बीसीसीआई में उन्हें टेस्ट और टी20 मुकाबलों में ज्यादातर इस्तेमाल किया। अब वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से एकदिवसीय मुकाबले अहम है। जसप्रीत बुमराह की तेज रफ्तार अंग्रेजों को खासा परेशान कर सकती है। इंग्लैंड में 9 वनडे खेलते हुए उन्होंने 14 विकेट लिए हैं।
केएल राहुल
विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को भी इंग्लैंड की पिच खूब रास आती है। 11 मुकाबलों की इतनी ही पारियों में उनके बल्ले से 41 की औसत से 370 रन निकले हैं। इस छोटो सैपल साइज में एक शतक और 2 फिफ्टी भी शामिल हैं। राहुल निचले क्रम में आकर खेल को नियंत्रित करने का काम करते हैं। उनके बल्ले से रन निकलना टीम इंडिया के लिए बड़ा पॉजिटिव होने वाला है।
शुभमन गिल
भारतीय कप्तान शुभमन गिल मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 2 वनडे पारियों में उन्होंने 84 और 154 रन बनाए थे। वहीं टेस्ट मुकाबले में 126 रन पारी खेली थी। गिल के लिए बतौर बल्लेबाज और कप्तान ये सीरीज बेहद अहम होने वाली है। गिल ने अबतक इंग्लिश सरजमीं पर एक भी वनडे नहीं खेला है। हालांकि पिछले साल टेस्ट सीरीज में 4 शतक बनाए थे।
