India T20I Squad Announcement Live: सूर्या की छुट्टी, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री… आयरलैंड-इंग्लैंड टूर के लिए टीम इंडिया का आज ऐलान – india t20i squad announcement live updates ireland england series team india selection vaibhav sooryavanshi tspoa


आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज (6 जून) को किया जाना है. मेन्स सेलेक्शन पैनल की भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के हेडक्वार्टर में बैठक होगी, जिसमें स्क्वॉड को अंतिम रूप दिया जाएगा. बैठक के बाद दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया टीम का अनांउस करेंगे.

आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरों से पहले सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी से हटाए जाने की पूरी संभावना है. बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल कमेटी की मीटिंग में सूर्या को हटाने पर फैसला लिया जा चुका है. बस आज औपचारिक ऐलान किया जाएगा. सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान बनने जा रहे हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी को भी पहली बार भारतीय टीम में जगह मिल सकती है. वैभव को आयरलैंड सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है.

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए संभावित स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रजत पाटीदार, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहसिन खान.
बाहर/रेस्ट: सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा.

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए संभावित स्क्वॉड:  श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह.
बाहर/रेस्ट: सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए संभावित स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रोहित शर्मा*, विराट कोहली*, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.

भारत का आयरलैंड दौरा (जून)
• पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
• दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट

भारत का इंग्लैंड दौरा (जुलाई)
• 1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
• 4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
• 7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
• 9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
• 11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन
• 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
• 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
• 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स

—- समाप्त —-


Leave a Comment