India vs England Highlights 2nd ODI- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा वनडे कार्डिफ में खेला गया। इस मैच में जो रूट शतक से मात्र 1 रन से चूक गए। वह 99 पर नाबाद रहे। वहीं विराट कोहली ने भी फिफ्टी लगाई। आईए जानते हैं कौन जीता कल का मैच-
India vs England Highlights 2nd ODI- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कार्डिफ में खेला गया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की फिफ्टी के दम पर 233 रन ही बोर्ड पर लगाए। कोहली ने 65 तो अय्यर ने 66 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन चमके, जिन्होंने सबसे अधिक 3-3 विकेट चटकाए। 234 के टारगेट का पीछा मेजबान इंग्लैंड ने 4 विकेट रहते कर सीरीज में 1-1 की बराबरी की। इस रनचेज में इंग्लैंड की जीत के हीरो जो रूट रहे। हालांकि उन्होंने भारी मन के साथ मैदान छोड़ा क्योंकि वह 99 रन पर अटके रह गए और शतक से 1 रन से चूक गए।
जो रूट कैसे शतक से चूक
40वें ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन था। विल जैक्स के आउट होने पर गस एटकिंसन अभी क्रीज पर आए ही थी। इंग्लैंड जीत से 37 रन दूर था और जो रूट 88 रन बनाकर खेल रहे थे, वह अपने शतक से 12 रन दूर था। उस समय हर किसी को लग रहा था कि रूट अपनी सेंचुरी आसानी से पूरी कर लेंगे।
जसप्रीत बुमराह के 41वें ओवर में जो रूट 90s में पहुंचे और इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। वहीं एटकिंसन ने इस ओवर में संभलकर बल्लेबाजी की। गुरनूर बरार के 42वें ओवर में उन्होंने हाथ खोले और दनादन दो चौके जड़ दिए। गस एटकिंसन का कॉन्फिडेंस बढ़ गया था, जिसके दम पर उन्होंने 43वें ओवर में जसप्रीत बुमराह को भी छक्का लगा दिया।
43 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 222 रन था। जो रूट 98 रन पर थे और इंग्लैंड को जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी। इस समय भी रूट का शतक पूरा होता दिख रहा था।
44वें ओवर में एटकिंसन ने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर रूट को स्ट्राइक दी, मगर अगली ही गेंद पर रूट ने भी एक रन ले लिया। इसके बाद फिर उन्हें स्ट्राइक पर आने का मौका नहीं मिला। एटकिंसन ने 5वीं गेंद पर चौका लगाया और आखिरी गेंद पर सिंगल ले लिया। इसके बाद 45वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने चौका लगाकर मैच ही खत्म कर दिया।
जो रूट 99 रन पर नाबाद रहे। हालांकि उनकी यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी, क्योंकि उन्होंने यह इनिंग तब खेली जब इस रन चेज में इंग्लैंड 125 रन पर 5 विकेट गंवा चुका था।
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ फिफ्टी जड़ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। यह इंग्लैंड में कोहली का 33वां 50 से अधिक स्कोर था, वहीं सचिन ने अपने वनडे करियर में यह कारनामा 32 बार किया था। राहुल द्रविड़ 26 बार ऐसा कर लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।
कोहली इस फिफ्टी के साथ SENA देशों में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। विराट के बल्ले से सेना देशों में निकला यह 30वां अर्धशतक था। राहुल द्रविड़ अब 29 फिफ्टी के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं।
भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को छोड़कर दूसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया। एक समय पर भारत का स्कोर 178 रन पर 3 विकेट था। जोफ्रा आर्चर ने 32वें ओवर में जैसे ही विराट कोहली को आउट किया टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। 55 रन के अंदर भारत ने 7 विकेट गंवा दिए। पिछले मैच के हीरो अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का बल्ला भी नहीं चला। शिवम दुबे भी पहली गेंद पर आउट हो गए। शुभमन गिल ने इस मैच में 31 तो रोहित शर्मा ने 26 रनों की पारी खेली। अंत में बुमराह ने 13 गेंदों पर 20 रनों का योगदान दिया, नहीं तो भारत इससे भी कम स्कोर पर सिमट जाता। भारतीय टीम 44 ओवर में ही सिमट गई। बल्लेबाज पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाए।