India vs England 4th T20I Live Score: इंग्लैंड से कप्तान श्रेयस अय्यर ले रहे मोर्चा, 4 व‍िकेट हो चुके हैं धड़ाम – ind vs eng 4th t20i 2026 live score ind vs eng match vaibhav Sooryavanshi tspok


भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मैच आज (9 जुलाई) ब्रिस्टल में है. जहां भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है. 

इस मुकाबले की अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड को लगातार अपडेट कर रहे हैं, ऐसे में इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें.  

भारत की पारी 

इस मुकाबले में भारत की शुरुआत फ‍िर से खराब रही. वैभव सूर्यवंशी एक बार फ‍िर 15 रन पर कुछ अच्छे शॉट खेलने के बाद जोफ्रा आर्चर की शॉट ऑफ लेंथ गेंद पर  म‍िड ऑन पर सैम करन के हाथों कैच आउट हो गए. इसके बाद आए ईशान किशन भी कुछ खास नहीं कर पाए और महज 4 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर सैम करन के हाथों कैच आउट हो गए. अभ‍िषेक कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ जमे हुए लग रहे थे, लेकिन वो भी 14 रन बनाकर आद‍िल राश‍िद की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गए, उनके आउट होते ही टीम इंड‍िया का स्कोर 48/3 हो गया.  

इसके बाद श‍िवम दुबे (22) ने कप्तान अय्यर के साथ 53 रनों की बहुमूल्य पार्टनरश‍िप की, लेकिन वो व‍िल जैक्स की गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में टॉम बैंटन को कैच दे बैठे. 

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव हुए, हालांकि संजू सैमसन को टीम में मौका नहीं म‍िला. हर्ष‍ित राणा और वरुण चक्रवर्ती इंजरी की वजह से टीम में नहीं हैं. उनकी जगह प्रस‍िद्ध कृष्णा और वॉश‍िंंगटन सुंदर को शाम‍िल किया गया.

चौथे टी20 में भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

चौथे टी20 में इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग

भारत का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और सूर्यांश शेडगे.

इंग्लैंड का स्क्वॉड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टोंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद और ल्यूक वुड.

भारत का इंग्लैंड दौरा (टी20)
• 1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
• 4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
• 7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
• 9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
• 11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन

—- समाप्त —-



Leave a Comment