Indian Army Jobs:भारतीय सेना में महिला अधिकारियों की भर्ती, इंजीनियरिंग में हैं ग्रेजुएट? अभी करें आवेदन – Indian Army Ssc Tech Women 2026: Applications Open For Engineering Graduates, Check Eligibility


जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen

Updated Wed, 08 Jul 2026 05:59 PM IST

Indian Army SSC Tech Women 2026: भारतीय सेना ने 68वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (तकनीकी) महिला पाठ्यक्रम (अप्रैल 2027) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं में कुल 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 8 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 


Indian Army SSC Tech Women 2026: Applications Open for Engineering Graduates, Check Eligibility

Indian Army Notification 2026
– फोटो : AI



विस्तार

Indian Army Notification 2026: भारतीय सेना ने 68वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) तकनीकी महिला पाठ्यक्रम के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत अविवाहित महिला इंजीनियरिंग स्नातक सेना में अधिकारी बनने के लिए आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


 

इसके अलावा, रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी में भी विशेष प्रवेश की सुविधा दी गई है। इस कोर्स का प्रशिक्षण अप्रैल 2027 से बिहार के गया स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) में शुरू होगा।

 















































विवरण जानकारी
भर्ती का नाम भारतीय सेना SSC (तकनीकी) 68वां महिला पाठ्यक्रम 2026
पाठ्यक्रम शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) तकनीकी महिला पाठ्यक्रम
कुल रिक्तियां 30 पद
पात्रता अविवाहित महिला इंजीनियरिंग स्नातक
आवेदन शुरू होने की तिथि 8 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026
प्रशिक्षण शुरू होने की तिथि अप्रैल 2027
प्रशिक्षण स्थान Gaya, बिहार
पद का प्रकार महिला अधिकारी (Short Service Commission)




Leave a Comment