जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना में नौकरी करने का सपना देखने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल भारतीय सेना में एसएससी टेक्निकल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज यानी 08 जुलाई से शुरू हो गए हैं। यह भर्ती महिला उम्मीदवारों के लिए निकली है। इस भर्ती अभियान के तहत एसएससी टेक्निकल के पदों पर कुल 31 महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 06 अगस्त निर्धारित की गई है।
भर्ती संबंधित डिटेल
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 31 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें एसएससी टेक के लिए कुल 29 पद, एसएससीडब्ल्यू टेक के लिए कुल 01 पद और एसएससीडब्ल्यू नॉन टेक के लिए कुल 01 पद आरक्षित किए गए हैं।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अप्रैल, 2026 के आधार पर की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टंग, एसएसबी इंटरव्यू और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें अप्लाई
एसएससी टेक्निकल के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।