Indian Navy SSC Vacancy: नौसेना में SSC ऑफिसर बनने का मौका, कल शुरू होगा आवेदन, BTech पास के लिए मौका


Last Updated:

Indian Navy SSC Vacancy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का मौका है. नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन्ड ऑफिसर के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू होगी.

 नौसेना में SSC ऑफिसर बनने का मौका, कल शुरू होगा आवेदन, BTech पास के लिए मौकाZoom

Indian Navy SSC Vacancy: नेवी में ऑफिसर की कुल 275 वैकेंसी है.

Indian Navy SSC Vacancy: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह नोटिफिकेशन 23 जून 2026 को जारी किया गया है, जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू होगी. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 275 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

भारतीय नौसेना द्वारा जारी भर्ती विभिन्न शाखाओं के लिए आयोजित की जा रही है. इनमें एग्जीक्यूटिव ब्रांच, पायलट, नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, लॉजिस्टिक्स, नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्ट्रेट कैडर, एजुकेशन ब्रांच, इंजीनियरिंग ब्रांच, सबमरीन टेक इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल ब्रांच, सबमरीन टेक इलेक्ट्रिकल और नेवल कंस्ट्रक्टर जैसी प्रमुख शाखाएं शामिल हैं. उम्मीदवारों के पास संबंधित शाखा के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है. चयनित अभ्यर्थियों को भारतीय नौसेना अकादमी में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा करना होगा. भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं.

ऐसे डाउनलोड करें नोटिफिकेशन

उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं. वेबसाइट के होमपेज पर “Online application window for SSC (various entries) for Jun 27 Course” से संबंधित विज्ञापन लिंक दिखाई देगा. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद नोटिफिकेशन की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है.

वैकेंसी डिटेल

भारतीय नौसेना ने एसएससी ऑफिसर भर्ती के तहत कुल 275 पदों की घोषणा की है. ये पद विभिन्न शाखाओं और कैडर में विभाजित किए गए हैं. प्रत्येक शाखा के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और पात्रता निर्धारित की गई है. इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है. इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है.

कौन कर सकता है आवेदन

भारतीय नौसेना एसएससी ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित शाखा के अनुसार बीई/बीटेक, एमएससी, एमबीए, एमसीए या अन्य निर्धारित डिग्री होनी चाहिए. अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई/बीटेक डिग्री होना आवश्यक है. अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले शाखा-वार शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में अवश्य जांच लेनी चाहिए.

About the Author

authorimg

Praveen SinghSub Editor

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें



Leave a Comment