INDW vs ENGW टेस्ट के बीच विश्व कप विजेता कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, 16 साल लंबे करियर को कहा अलविदा – heather knight has announced her retirement from international cricket won 2017 world cup as captain


इंग्लैंड की महीला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हीथर नाइट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। भारत के खिलाफ जारी टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा।

Heather Knight
विश्व कप विजेता कप्तान ने लिया संन्यास
नई दिल्ली: इंग्लैंड की महीला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हीथर नाइट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला जा रहा टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला होने वाला है। साल 2010 में डेब्यू करने वाली नाइट ने इंग्लैंड को 2017 में विश्व चैंपियन बनाया। फाइनल में मिताली राज की कप्तानी वाली टीम इंडिया को एकतरफा मुकाबले में मात दी थी। हीथर नाइट वर्ल्ड क्रिकेट में इंग्लैंड का वर्चस्व बनाने वालीं खिलाड़ियों में से एक रहीं हैं।

हीदर नाइट हो गईें भावुक

हीदर नाइट ने भावुक होते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। विदाई स्पीच में उन्होंने 16 साल के सफर को याद करते हुए कहा, ‘इंग्लैंड की क्रिकेटर के रूप में मैंने जो यात्रा तय की, उसके लिए मैं बेहद आभारी और खुद को भाग्यशाली मानती हूं। इस टीम और ड्रेसिंग रूम से दूर होना आसान नहीं है क्योंकि पिछले 16 वर्षों से यहां के लोग मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं। इन यादों, अनुभवों और लोगों ने मुझे वह इंसान बनने में मदद की। जो मैं आज हूं, मैं अपने फैसले को लेकर पूरी तरह संतुष्ट हूं और आने वाले समय को लेकर उत्साहित हूं।

मोहित कुमार

लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।और पढ़ें