IOB Vacancy 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक ने सिंपल ग्रेजुएट के लिए निकाली भर्ती, 750 पद, फेशर्स के लिए बढ़िया चांस – iob recruitment 2026 notification out for 750 apprentice post simple graduate freshers can apply check details


New Bank Vacancy 2026 Form: इंडियन ओवरसीज बैंक ने फ्रेशर्स के लिए 750 पदों पर नई भर्ती निकाली है। जो कैंडिडेट्स सिंपल ग्रेजुएट हैं, वो अप्लाई कर सकते हैं।

iob bharti 2026 apply
इंडियन ओवरसीज भर्ती 2026, (फोटो क्रेडिट-Magnific)
Indian Overseas Bank Recruitment 2026: बैंक में करियर बनाना चाहते हैं लेकिन शुरुआत कहां से करें यह समझ नहीं आ रहा है, तो आपके लिए अच्छा मौका है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस के 750 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की है। जो अभ्यर्थी बैंक में काम सीखने का अनुभव लेने के साथ हर महीने अच्छे पैसे कमाना चाहते हैं, वो NAPS, NATS पर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस की इस नई रिक्रूटमेंट के जरिए बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में 750 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को चुना जाएगा। जिसके लिए इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स को अंतिम तिथि 20 जुलाई तक या पहले ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना होगा।

IOB Apprentice Bharti 2026: कैटेगिरी वाइज

कैटेगिरी पदों की संख्या
अनारक्षित 232
ईडब्ल्यूएस 32
ओबीसी 247
एसटी 63
एससी 176
कुल 750

IOB अप्रेंटिस भर्ती के लिए योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में सिंपल ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की होनी चाहिए। 31 जुलाई 2026 से पहले ग्रेजुएशन का रिजल्ट घोषित होना चाहिए।
  • एज लिमिट: आवेदकों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए। एज लिमिट 1 जुलाई 2026 के बेस पर देखी जाएगी। जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के अभ्यर्थी उम्र सीमा को जन्मतिथि के हिसाब से भी समझ सकते हैं। अभ्यर्थियों का जन्मतिथि 1 जुलाई 1998 से 1 जुलाई 2006 तक होनी चाहिए। अधिकतम उम्र में एससी/एसटी आवेदकों को 5 साल ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर को 3 और पीडब्ल्यूडी को 10 साल की छूट मिलेगी।

इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस की जरूरी जानकारी

बैंक का नाम इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB)
पद अप्रेंटिस
वैकेंसी 750
ऑफिशियल वेबसाइट www.iob.bank.in
आवेदन करने की लास्ट डेट 20 जुलाई 2026
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 2 अगस्त 2026
योग्यता ग्रेजुएशन
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा
भर्ती का नोटिफिकेशन ​IOB Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF
अप्लाई कहां करें NAPS-www.apprenticeshipindia.gov.in
NATS- https://nats.education.gov.in
BEEP- https://beep.bfsissc.com
एप्लिकेशन फीस जनरल/ओबीसी/ईब्ल्यूएस (पुरुष)-800/-
जनरल/ओबीसी/ईड्ब्ल्यूएस (महिला)-600/-
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी- 200/-

बैंक अप्रेंटिस में स्टाइपेंड कितना मिलेगा?

जो अभ्यर्थी बैंक अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए चुने जाएंगे, उन्हें हर महीने बढ़िया स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। यह ब्रांच कैटेगिरी के मुताबिक तय किया गया है।

  • मेट्रो- 15,500/- प्रति माह
  • अर्बन-14,500/- प्रति माह
  • सेमी अर्बन/रूरल-14000/- प्रति माह

IOB अप्रेंटिस भर्ती का फॉर्म कैसे भरें?

  • इस बैंक अप्रेंटिस ट्रेनिंग का फॉर्म अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को IOS अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम FY 2026-27 के अंतर्गत आवेदन करना होगा।
  • अगर आप पहले से NATS या NAPS पर रजिस्टर्ड हैं, तो सीधे लॉगइन करकें फॉर्म जमा कर सकते हैं।
  • इन दोनों पर पंजीकृत न होने की स्थिति में beep.bfsissc.com या www.bfsissc.com के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है।
  • यहां अपना पूरा नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर भरकर पासवर्ड जनरेट कर लें। इसके बाद Save करके आगे बढ़ें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
  • अपनी पर्सनल, एजुकेशन डिटेल्स में नाम, पेरेंट्स का नाम, कैटेगिरी, जन्मतिथि, 10वीं 12वीं ग्रेजुएशन के रोल नंबर, बोर्ड जैसी सभी जानकारी भरें।
  • सबकुछ भरने के बाद अपना लेटेस्ट फोटोग्राफ, हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें।
  • कैटेगिरी के अनुसार एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

फॉर्म भरने के बाद कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। इसी के जरिए सेलेक्शन का प्रोसेस कंप्लीट किया जाएगा। रिटन एग्जाम में जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव और रीजनिंग एप्टीट्यूट, कंप्यूटर और सब्जेक्ट नॉलेज से 100 सवाल पूछे जाएंगे।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें