Iran Nuclear Crisis: ‘अब कुछ नहीं पता कि ईरान क्या बना रहा है…’ संयुक्त राष्ट्र की इस खौफनाक चेतावनी से क्यों कांप उठी दुनिया? – iran nuclear crisis un watchdog iaea lost all knowledge about tehran nuclear program


IAEA ने बताया है कि अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद उसकी स्थिति की जानकारी में काफी कमी आई है। अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी को तेहरान की परमाणु साइट तक पहुंच हासिल नहीं हुई है।

Iran Nuclear Crisis
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा
न्यूयॉर्क: दुनिया भर में परमाणु हथियारों की निगरानी रखने वाली संयुक्त राष्ट्र की इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) को ईरान को ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं है। संयुक्त राष्ट्र की एक वरिष्ठ अधिकारी ने सुरक्षा परिषद के सामने बताया है है कि अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद IAEA ने ईरानी की सभी परमाणु सुविधाओं के बारे में जानकारी खो दी है, जिसे दोबारा हासिल नहीं किया जा सका।

संयुक्त राष्ट्र में राजनीतिक और शांति-निर्माण मामलों की अंडर-सेक्रेटरी रोजमेरी डिकार्लो ने प्रस्ताव 2231 पर महासचिव की हालिया रिपोर्ट का हवाला दिया और कहा कि इस हमले में सेंट्रीफ्यूज, भारी पानी और यूरेनियम अयस्क का उत्पादन और मौजूदा स्टॉक को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में जानकारी नहीं

डिकार्लो ने सुरक्षा परिषद को जानकारी देते हुए कहा कि IAEA ने बताया है कि अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद उसकी स्थिति की जानकारी में काफी कमी आई है। उन्होंने बताया कि IAEA ने परमाणु अप्रसार संधि सुरक्षा उपाय समझौते के तहत कोई भी फील्ड-वेरिफिकेशन नहीं किया है। इस समझौते के तहत IAEA को तेहरान के परमाणु कार्यक्रम की निगरानी की अनुमति मिली थी।

ईरान की परमाणु साइट तक पहुंच भी नहीं

उन्होंने बताया कि फरवरी एजेंसी को परमाणु कार्यक्रम पर ईरान से कोई अपडेट नहीं मिला है और वह देश में किसी भी साइट या जगह तक पहुंच हासिल करने में असमर्थ रही है। सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए डिकार्लो ने इस बात पर जोर दिया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर मतभेदों के बावजूद कूटनीति ही आगे बढ़ने का रास्ता है।

सेक्रेटरी-जनरल सभी पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे ईरान के परमाणु मुद्दे का शांतिपूर्ण, व्यापक और स्थायी समाधान पाने के लिए रचनात्मक और अच्छी नीयत से बातचीत करें। यह समाधान रिज़ॉल्यूशन 2231 के उद्देश्यों और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को मज़बूत करने के व्यापक लक्ष्य के अनुरूप होना चाहिए। आगे की बातचीत के लिए एक रूपरेखा तैयार करना ईरान के परमाणु मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चौंकाने वाली जानकारी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यह मुद्दा ऐसे समय उठा है, जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से दावा किया गया है कि ईरान फिर से अपनी परमाणु साइटों को फिर से बना रहा है। अमेरिकी ब्रॉडकास्टर CNN ने शुक्रवार को कुछ तस्वीरें जारी कीं।

सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि तेहरान के दक्षिण-पूर्व में स्थित पारचिन मिलिट्री कॉम्प्लेक्स के अंदर तालेघान 2 नाम की परमाणु हथियार रिसर्च सुविधा को फिर से बनाया जा रहा है। इसे अमेरिका के साथ जून में हुए शुरुआती समझौते का उल्लंघन माना जा रहा है, जिसके तहत ईरान ने अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम में यथास्थिति बनाए रखनी है।

विवेक सिंह

लेखक के बारे मेंविवेक सिंहविवेक सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे नवभारत टाइम्स के दुनिया (World) सेक्शन को कवर करते हैं। पत्रकारिता में उनका 12 वर्षों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने डिजिटल, टीवी और वीडियो ऐप पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। विवेक सिंह मार्च 2023 में नवभारत टाइम्स, डिजिटल से जुड़े। इस दौरान उन्होंने इजरायल-हमास युद्ध, इजरायल-ईरान और इजरायल-हिजबुल्ला संघर्ष, भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव, अफगान तालिबान-पाकिस्तान तनाव और बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ छात्र विद्रोह जैसे वैश्विक घटनाक्रम का व्यापक कवरेज किया है।

वैश्विक राजनीतिक या कूटनीतिक घटनाक्रम पर तेज और गहराई से खबरों को प्रस्तुत करना और उसके भारत पर असर के बारे में पाठकों को सूचना देना पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के घटनाक्रम, मध्य पूर्व के मामलों के साथ ही वैश्विक तनाव और घटनाओं का भारत पर होने असर के बारे में विश्लेषण प्रस्तुत करना।

पत्रकारिता अनुभव- डिजिटल और टीवी में 12 साल का अनुभव
विवेक सिंह ने अमर उजाला डॉट कॉम के साथ साल 2013 में देहरादून से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद हैदराबाद में न्यूज 18 यूपी/उत्तराखंड के साथ जुड़कर टीवी न्यूज की आउटपुट डेस्क में काम किया। बेंगलुरु में रहकर डिजिटल स्टार्टअप आवाज न्यूज वीडियो एप की फाउंडिंग टीम का हिस्सा बने और उसे लीड किया। इसके बाद वन इंडिया हिंदी, एबीपी न्यूज के साथ काम किया।… और पढ़ें