ISRO Recruitment 2026: इसरो में सरकारी नौकरी का मौका, 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जबरदस्त होगी सैलरी


Last Updated:

ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और अंतरिक्ष विभाग ने 746 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इसमें 92 पद साइंटिस्ट और इंजीनियर के हैं. अगर आप भी स्पेस एजेंसी का हिस्सा बनना चाहते हैं तो योग्यता से लेकर आवेदन की पूरी प्रक्रिया isro.gov.in/careers पर चेक कर सकते हैं.

इसरो में सरकारी नौकरी का मौका, 746 पदों पर बंपर भर्ती, जबरदस्त होगी सैलरीZoom

ISRO Recruitment 2026: इसरो में नौकरी के लिए isro.gov.in/careers पर आवेदन कर सकते हैं

नई दिल्ली (ISRO Recruitment 2026). भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में काम करने और देश के स्पेस मिशन का हिस्सा बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है. अंतरिक्ष विभाग और इसरो ने 746 अलग-अलग पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. हाल के दिनों में इसरो की तरफ से निकाली गई यह सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है. इसरो में नौकरी से जुड़ी सभी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in/careers पर चेक कर सकते हैं.

इसरो की वैकेंसी में वैज्ञानिकों और इंजीनियरों से लेकर प्रशासनिक स्टाफ और अप्रेंटिस तक के पद शामिल हैं. इसमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाले 92 पद साइंटिस्ट और इंजीनियर के हैं. इसरो साइंटिस्ट की सैलरी पे-मैट्रिक्स लेवल-10 के हिसाब से होती है. अगर आप टेक्निकल या एडमिनिस्ट्रेटिव फील्ड में अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो यह मौका हाथ से जाने न दें. जानिए इसरो में किन पदों पर नौकरी निकली है और कैसे आवेदन कर सकते हैं.

इसरो में नौकरी: किन पदों पर कितनी वैकेंसी?

इसरो के भर्ती अभियान को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है, जिससे हर वर्ग और योग्यता वाले अभ्यर्थियों को मौका मिल सके:

  • साइंटिस्ट और इंजीनियर (92 पद): इसमें सबसे ज्यादा सीटें इलेक्ट्रॉनिक्स (34), मैकेनिकल (26) और कंप्यूटर साइंस (13) की हैं. इसके अलावा सिविल, इलेक्ट्रिकल, आर्किटेक्चर और रेफ्रिजरेशन विंग के लिए भी सीटें तय की गई हैं.
  • प्रशासनिक स्टाफ (244 पद): इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB) के जरिए असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर जैसे पदों पर भर्ती की जा रही है.
  • अप्रेंटिसशिप पद (410 पद): यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) बेंगलुरु में ग्रेजुएट और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए 410 अप्रेंटिसशिप सीटें निकाली गई हैं, जहां उन्हें ट्रेनिंग के साथ मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा.

इसरो में नौकरी कैसे मिलेगी?

साइंटिस्ट और इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए संबंधित ट्रेड में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 65% अंक होने जरूरी हैं. इस बार साइंटिस्ट पदों के लिए GATE (2025 या 2026) स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए युवाओं को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन में 50% वेटेज गेट स्कोर का और 50% वेटेज इंटरव्यू का रहेगा. वहीं प्रशासनिक और अप्रेंटिस पदों के लिए अलग-अलग लिखित परीक्षा या मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा.

इसरो में कितनी सैलरी मिलेगी?

साइंटिस्ट/’SC’ के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों का शुरुआती बेसिक पे 56,100 रुपये प्रति माह होगा. इसके साथ ही केंद्र सरकार के नियमानुसार डीए, एचआरए और मेडिकल जैसी अन्य तमाम सुविधाएं भी मिलेंगी. आवेदन ऑनलाइन मोड में करना होगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसरो के ऑफिशियल रिक्रूटमेंट पोर्टल पर 17 अगस्त 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं. स्पेस साइंस में करियर बनाने के लिए सभी डिटेल्स चेक करके ही आवेदन करें.

About the Author

authorimg

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…

और पढ़ें





Leave a Comment