ISRO Vacancy 2026: इसरो ने दिल्ली समेत 8 जोन में निकाली क्लर्क, असिस्टेंट समेत ढेरों वैकेंसी, देखें नोटिफिकेशन – isro recruitment 2026 notification out for assistant udc clerk steno 242 vacancies eligibility selection criteria


ISRO job Vacancy 2026 for freshers: अंतरिक्ष विभाग, इसरो को अपने 8 जोन के लिए असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और अन्य पोस्ट के लिए योग्य कैंडिडेड्ट चाहिए। इस नई भर्ती का नोटिफिकेशन इसरो वेबसाइट www.isro.gov.in पर जारी हुआ है।

isro jobs 2026 apply
इसरो में नौकरी, (फोटो क्रेडिट- isro.dos/Instagram)
ISRO Recruitment 2026 : इसरो में नौकरी पाना कई लोगों का सपना है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका आ गया है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने नई दिल्ली, बेंगलुरु समेत अपने 8 जोन के लिए भर्ती करने की घोषणा की है। जिसके जरिए इसरो असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर के 200 से ज्यादा पदों को भरेगा। हाल ही में इस भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

इसरो में नौकरी सैलरी, जॉब सेफ्टी और देशसेवा तीनों लिहाज से शानदार मानी जाती है। यही कारण है कि कैंडिडेट्स को यहां वैकेंसी निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं इस नई भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर विज्ञापन आने के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 27 जुलाई आवेदन करने का लिंक ओपन हो गया है, यह अब अंतिम तिथि 16 अगस्त तक खुला रहेगा। इस अवधि के दौरान आप कभी भी फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।

कितने पदों पर इसरो की भर्ती

पद का नाम रिक्तियों की संख्या
असिस्टेंट 111
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट 81
अपर डिवीजन क्लर्क 22
स्टेनोग्राफर 10
असिस्टेंट (स्वायत्त निकाय) 17
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (स्वायत्त निकाय) 01
कुल 242

ये सभी पद इसरो के अहमदाबाद, बेंगलुरु, हासम, हैदराबाद, महेंद्रगिरी, नई दिल्ली, श्रीहरिकोटा और तिरुवनंतपुरम जोन में भरे जाएंगे। आपको जिस भी जोन में नौकरी लेनी है, उसकी जानकारी फॉर्म भरते समय ही देनी होगी।

इसरो में नौकरी के लिए योग्यता

  • असिस्टेंट/अपर डिवीजन क्लर्क: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60 प्रतिशत या 6.32 सीजीपीए के साथ ग्रेजुएशन किया हो। साथ में कंप्यूटर पर काम करना आता हो।
  • जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% नंबर या 6.32 सीजीपीए के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की हो या कमर्शियल/सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा किया हो। इसके साथ एक साल का स्टेनो टाइपिस्ट स्टेनोग्राफर का अनुभव हो। इंग्लिश स्टेनोग्राफी में 60 शब्द प्रति मिनट स्पीड होनी चाहिए। इसके आलावा कंप्यूटर की नॉलेज हो, जिससे वो इसपर काम कर सकें।
  • उम्र सीमा: अधिकतम उम्र 28 वर्ष तक होनी चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी 31 वर्ष और एससी/एसटी कैंडिडेट्स 33 साल तक आवेदन कर सकते हैं। ऊपरी उम्र में सेवारक कर्मचारी, एक्ससर्विसमैन, दिव्यांगजन, प्रतिभावान खिलाड़ी, विधवा, तलाकशुदा महिलाएं जिन्होंने फिर से शादी नहीं है, उन्हें सरकारी आदेशानुरूप छूट भी मिलेगी। एज लिमिट 16 अगस्त 2026 के आधार पर मान्य होगी।

इसरो भर्ती की जरूरी जानकारी

एजेंसी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
पद असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर
कुल पोस्ट 242
आवेदन शुरू 27 जुलाई 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट 16 अगस्त 2026
ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in
योग्यता ग्रेजुएशन
सैलरी ₹25,500/- बेसिक पे के साथ डीए, एचआरए, ट्रांसपोर्ट और अन्य सुविधाएं
आधिकारिक भर्ती विज्ञापन ISRO Recruitment 2026 Notification PDF
अप्लाई करने का लिंक इसरो भर्ती में अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें

इसरो जॉब सेलेक्शन क्राइटेरिया

  • लिखित परीक्षा: सभी पदों के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा ली जाएगी। जिसकी अवधि 150 मिनट की होगी। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पार्ट A,B, C और D में पास होने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाने होंगे। वहीं आरक्षित वर्ग 40 प्रतिशत नंबर लाकर क्वालिफाई हो जाएंगे।
  • स्किल टेस्ट: लिखित परीक्षा में परफॉर्मेंस के आधार पर 1:5 के अनुपात में उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
  • फाइनल सेलेक्शन: अंतिम चयन स्किल टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?

सभी पदों के लिए ₹100 आवेदन शुल्क है। लेकिन उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग फीस के रुपये अन्य शुल्क का भुगतान भी करना होगा। यह पदानुसार है।

  • असिस्टेंट/अपर डिवीजन क्लर्क – ₹500
  • जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर- ₹500
  • असिस्टेंट अपर डिवीजन क्लर्क और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर- ₹1000

सीबीटी रिटन टेस्ट क्लियर करने उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फीस छोड़कर प्रोससिंग फीस वापस कर दी जाएगी। महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स सर्विसमैन जिन्हें एप्लिकेशन फीस में छूट मिली है उनकी पूरी फीस रिफंड होगी।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें