Janhit | Twisha Sharma Case | Chitra Tripathi: ट्विशा शर्मा केस के 4 बड़े ट्विस्ट ! | Janhit | Twisha Sharma Case


भोपाल में पूर्व मिस पुणे और मॉडल कृषा शर्मा (ट्विशा शर्मा) की मौत का मामला अब एक गहरा रहस्य बन चुका है। शादी के महज 5 महीने बाद 12 मई को हुई इस मौत को लेकर जहां ससुराल वाले सुसाइड का दावा कर रहे हैं, वहीं मायके वालों ने इसे दहेज हत्या का मामला बताया है। इस केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान, प्रेग्नेंसी का दबाव, ड्रग्स का एंगल और वॉट्सऐप चैट के एडिट होने के दावों ने इसे पूरी तरह उलझा दिया है। अब मौत से ठीक पहले का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है, जिसमें कृषा नॉर्मल होकर छत पर जाती दिख रही हैं, लेकिन उसके 1 घंटे बाद उनकी लाश नीचे लाई जाती है। क्या पति समर्थ पहले से छत पर था? सीढ़ियों पर सीपीआर देते वक्त सास गिरीबाला सिंह इतनी शांत क्यों थीं? देखिए एसआईटी (SIT) जांच के बीच इस केस की पूरी इनसाइड स्टोरी.


Leave a Comment