Jayden Adams Death: वर्ल्ड कप खेलकर घर लौटे फुटबॉलर का निधन, 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा – 25 year old south african footballer jayden adams death after fifa world cup


दक्षिण अफ्रीका के युवा फुटबॉलर जेडन एडम्स का महज 25 साल की उम्र में निधन हो गया। इस साल उन्होंने बाफाना बाफाना की ओर से विश्व कप खेलने का सपना पूरा किया।

Jayden Adams Death
25 साल के फुटबॉलर जेडन एडम्स का निधन
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के युवा फुटबॉलर जेडन एडम्स का महज 25 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक दुनिया को अलविदा कहने से पूरे फुटबॉल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। एडम्स हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप में बाफाना बाफाना के लिए खेलने का सपना पूरा कर चुके थे। उनके निधन से प्रशंसक, साथी खिलाड़ी और क्लब गहरे सदमे में हैं। फिलहाल उनकी मौत के कारण का खुलासा नहीं किया गया है।

फीफा वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन

जेडन एडम्स ने क्लब फुटबॉल में मामेलोडी सनडाउन्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टीम को CAF चैंपियंस लीग का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई, जिसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका की वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली। वर्ल्ड कप में भी उन्होंने टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका ने इतिहास रचते हुए नॉकआउट चरण में जगह बनाई, लेकिन राउंड ऑफ 32 में कनाडा के खिलाफ इंजरी टाइम में गोल खाकर 1-0 से हार गया।

जेडन एडम्स के मेंटर ने दिया बयान

जेडन एडम्स के मेंटर ब्रेंडिन जॉनसन ने बताया कि यह खबर परिवार और उनके करीबियों के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। उनके अनुसार वर्ल्ड कप से लौटने के बाद एडम्स बेहद खुश थे और नए सीजन को लेकर उत्साहित थे। CAF चैंपियन बनने के बाद वह अपने करियर के अगले पड़ाव की तैयारी कर रहे थे। जॉनसन ने बताया, ‘गुरुवार को मेरी उनसे लंबी बातचीत हुई थी। वह वर्ल्ड कप से लौटने के बाद काफी सकारात्मक थे। उन्हें पता था कि आगे उनके लिए कई बड़े मौके हैं। वह फुटबॉल के लिए पूरी तरह समर्पित थे और परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते थे।’

2 हफ्ते पहले दादी का निधन

एडम्स का वर्ल्ड कप सफर सिर्फ खेल तक सीमित नहीं था। चेकिया के खिलाफ ग्रुप मैच से करीब दो सप्ताह पहले उनकी दादी मरिआना एडम्स का निधन हो गया था। इस निजी दुख के बावजूद उन्होंने अपने देश के लिए मैदान पर उतरने का फैसला किया। उनके इस जज्बे और पेशेवर रवैये की हर तरफ सराहना हुई।

मौत का कारण सामने नहीं आया

जेडन एडम्स की मौत का कारण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि, इतनी कम उम्र में उनके निधन ने दक्षिण अफ्रीका ही नहीं बल्कि पूरी फुटबॉल दुनिया को झकझोर दिया है। उन्होंने अपने छोटे लेकिन शानदार करियर में जो पहचान बनाई उसे फुटबॉल प्रशंसक लंबे समय तक याद रखेंगे।

मोहित कुमार

लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।और पढ़ें