Jee Advanced 2026 Result Out:जेईई में 56,880 अभ्यर्थी क्वालिफाई, 10,107 लड़कियां भी सफल; यहां देखें सूची – Jee Advanced 2026 Result Declared: 56,880 Candidates Qualify, Shubham Kumar Tops Crl


JEE Advanced 2026 Result: जेईई (एडवांस्ड) 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस वर्ष कुल 56,880 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। सफल उम्मीदवारों में 10,107 छात्राएं भी शामिल हैं। परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर की सहायता से लॉग इन करना होगा।

स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, क्वालिफाई करने की स्थिति, ऑल इंडिया रैंक (AIR), विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक, श्रेणीवार रैंक तथा कटऑफ संबंधी जानकारी उपलब्ध होगी।

JEE Advanced 2026 Result: टॉप 3 में कौन-कौन?

आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 360 में से 330 अंक हासिल किए हैं। वहीं, कबीर छिल्लर ने 329 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जतिन चाहर 319 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। तीनों टॉपर्स आईआईटी दिल्ली जोन से हैं।

 






























रैंक उम्मीदवार का नाम प्राप्त अंक (360 में से) जोन
1 शुभम कुमार 330 आईआईटी दिल्ली जोन
2 कबीर छिल्लर 329 आईआईटी दिल्ली जोन
3 जतिन चाहर 319 आईआईटी दिल्ली जोन


Leave a Comment